seema

तहलका न्यूज,बीकानेर।अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की जिला अध्यक्ष सुमन जैन की अध्यक्षता में अग्रवाल समाज चेतना समिति भवन में महिला परिचयात्मक एवं विचार-विमर्श बैठक आयोजित की गई।सभी बहनों के परिचय के बाद सुमन जैन ने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की विस्तृत जानकारी मीटिंग में दी।बैठक का उद्देश्य समाज की महिलाओं को एक सशक्त मंच पर संगठित कर उन्हें समाज सेवा,महिला सशक्तिकरण,सांस्कृतिक गतिविधियों एवं संगठनात्मक कार्यों से जोडऩा रहा।बैठक में उपस्थित बहनों ने अपने विचार साझा किए तथा समाजहित में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।जिलाध्यक्ष सुमन जैन ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन अधिक सशक्त बन सकता है।उन्होंने सभी बहनों का आह्वान किया कि वे समाज सेवा,संगठन विस्तार एवं नई पीढ़ी को संस्कारों से जोडऩे के लिए मिलकर कार्य करें।उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल सदस्य बनाना नहीं,बल्कि समाज के लिए समर्पित एवं सक्रिय महिला टीम तैयार करना है।बैठक में आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा भी तैयार की गई। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की शिक्षा एवं कन्याओं के विवाह में सहयोग,दिव्यांगजनों की सहायता,महिलाओं एवं बच्चों के लिए रचनात्मक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन,सावन मेला,पारिवारिक गेट-टुगेदर,सामाजिक एवं पारिवारिक मेल-मिलाप कार्यक्रम,सेवा कार्य तथा समय-समय पर जनहित के विभिन्न आयोजन करने पर सहमति व्यक्त की गई।इस अवसर पर जिला महामंत्री रेखा अग्रवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋतु मित्तल,डॉ पूजा अग्रवाल,अग्रवाल समाज चेतना समिति की डॉ.विजयश्री गुप्ता,ममता अग्रवाल, आभा अग्रवाल,निशा अग्रवाल,सुरभि अग्रवाल,पुनीता लाट,प्रीती,सविता, सुमन बंसल, रेखा देवी सहित अनेक अग्रवाल बहनों ने अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को मजबूत बनाने में पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया।बैठक का समापन समाज, संगठन एवं महिला शक्ति को सशक्त बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।