तहलका न्यूज,बीकानेर।आपसी कलह किस तरह कई परिवारों की जिन्दगी उजाड़ देती है।इसका ज्वलंत उदाहरण अब अनेक जगहों पर देखने को मिल रहा है।जिले के लूणकरणसर में भी ऐसा ही मामला सामने आया है।जिसमें घरेलू विवाद के चलते पत्नी ने अपने बच्चों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।मृतक अपने ससुराल में रहता था।घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को डिटेन किया है।फिलहाल मौत के कारणों की जांच की जा रही है।बताया जा रहा है कि हंसेरा गांव में सोमवार रात को हुई इस घटना में श्रीडूंगरगढ़ के कुंतासर निवासी मूलाराम (50) पुत्र हिराराम पिछले कुछ समय से अपने ससुराल में घर-जमाई के रूप में रह रहा था।सोमवार रात करीब 9 बजे घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।आरोप है कि विवाद के दौरान मूलाराम के साथ मारपीट की गई,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।आरोपी पक्ष ही अस्पताल लेक र पहुंचा मारपीट के बाद घायल मूलाराम को आरोपी पक्ष ही हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर लूणकरणसर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवा दिया।साथ ही मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई।

पत्नी डिटेन, पुलिस कर रही पूछताछ
घटना के बाद पुलिस ने प्रथम दृष्टया मृतक की पत्नी विद्या देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है और मामले की जांच कर रही है।फिलहाल इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के आने,उनके बयान दर्ज होने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है।