तहलका न्यूज,बीकानेर।गौरक्ष सेवा समिति के तत्वावधान में 18 जुलाई को भीनासर स्थित श्री गौरक्ष धोरा नखत बन्ना मंदिर में भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा।संस्था सचिव प्रवीण भाटी ने बताया कि जागरण में स्थानीय व बाहर से आए कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।गौरक्ष धोरा पीठाधीश्वर योगी श्रीरामनाथजी महाराज के सान्निध्य में हर माह की चाँदनी पंचमी को भव्य जागरण का आयोजन होता है।श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की भव्य तैयारियां चल रही है गोरख धोरा धाम भीनासर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन 22 जुलाई से 29 जुलाई तक श्री गोरखधाम भीनासर में आयोजन किया जाएगा यह आयोजन योगी रामनाथ जी महाराज के सानिध्य में 25 वर्षों से लगातार किया जा रहा है जिसमें श्रद्धालुओं के लिए कथा स्थल पहुंचने के लिए निशुल्क बसों की व्यवस्था की गई है।