80303606-923f-4d03-b95b-0ab69fd80e5f

 

तहलका न्यूज़,बीकानेर।जिले में चोरो के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं ।दिनों दिन चोरी की वारदाते बढ़ती जा रही हैं।अब तो आलम यह है कि अधिकारियों के घरों में चोर चोरी को अंजाम देने से घबरा नहीं रहे है। ताज़ा मामला सदर थाना इलाके का है जहां RAS अधिकारी रजिस्ट्रार रचना भाटिया के सरकारी निवास में चोरों ने सेंधमारी करते हुए चोर नगदी,सोने चांदी के जेवरात सहित करीब 5 लाख का सामान पार कर लिया है।चोरो ने बाथरूम से नल तक को भी नही छोड़ा। पुलिस मौके पर पहुँचकर जांच पड़ताल कर रही है।