तहलका न्यूज,बीकानेर।माली समाज का सामूहिक वैवाहिक समारोह 20 नवम्बर देवउठनी एकादशी को आयोजित होगा।माली सैनी सामूहिक विवाह समारोह समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि समारोह के संबंध में रविवार को वरिष्ठ समाजसेवी गोपाल गहलोत के निवास पर एक बैठक आयोजित की गई।उपस्थितजनों ने वार्ता के दौरान बताया कि पिछले कई वर्षों से सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन महात्मा ज्योतिबा फुले माली सैनी समाज संस्थान,शिव वैली में आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि पिछले वर्ष समारोह में 17 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे थे इस बार संख्या में इजाफा होने की पूरी संभावना है।समाजसेवी गोपाल गहलोत ने बताया कि बैठक में यह भी विश्वास व्यक्त किया गया कि समाज के सभी संगठनों,वरिष्ठजनों,युवाओं एवं मातृशक्ति के सहयोग से इस वर्ष का सम्मेलन भव्य, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक होगा तथा समाज की एकता,संगठन और सामाजिक समरसता का नया उदाहरण प्रस्तुत करेगा।बैठक में राधेश्याम तंवर,मुरली पंवार,बद्रीप्रसाद गहलोत,ओमप्रकाश पंवार,नंदकिशोर गहलोत,बृजलाल गहलोत,ओमप्रकाश भाटी,जेठमल सांखला,नारायण भाटी,राजकुमार पंवार,उमाशंकर भाटी,सुरेंद्र गहलोत,झ्ंावरलाल गहलोत,राजेंद्र कच्छावा,नंदकिशोर,श्यामसुंदर गहलोत,हनुमान गहलोत,राधाकिशन गहलोत,तुलसीराम पंवार,श्याम गहलोत,संदीप भाटी,राकेश गहलोत व मुरली गहलोत सहित उपस्थित सभी समाज बंधुओं ने सम्मेलन की तैयारियों में तन,मन और धन से सहयोग करने का संकल्प व्यक्त किया तथा अधिक से अधिक समाजजन की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।