मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत,एक अन्य घायल

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के कोलायत थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत,एक अन्य घायल

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के कोलायत थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है।जबकि एक अन्य गंभीर घायल हुआ है। जिसका पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।जानकारी मिली है कि देर शाम लोहिया रोड़ कोलायत में दो युवकचक विजयसिंहपुरा निवासी 16 वर्षीय पवन कुमार पुत्र जयसुखराम धायल व कोलायत निवासी 22 वर्षीय भवानी पुत्र ओमप्रकाश जाति जाट बिना नंबरी मोटरसाइकिल से लोहिया से कोलायत की तरफ आ रहे थे।कोलायत से 5 किलोमीटर पहले सड़क पर एक बछड़ा आ जाने से बाइक की टक्कर लगी और सड़क के किनारे पत्थर के साइन बोर्ड पर जाकर दोनों जने टकरा गए।जिससे दोनों गम्भीर घायल हो गए।जिन्हें तुरंत राहगीरों की मदद से स्थानीय अस्पताल पहुँचाया।जहां से दोनों को पीबीएम रेफर कर दिया गया।पीबीएम में इलाज के दौरान भवानी की मृत्यु हो गई।पवन कुमार का इलाज जारी है।क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को सुरक्षित रखवाया गया। परिजनों से रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: