पूर्व पार्षद को चाकू मारे,तलवार से भी किया हमला,पीबीएम में भर्ती
तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के सदर थाना क्षेत्र में पूर्व पार्षद पर चाकू व तलवार से हमला किया है।इस वारदात में पूर्व पार्षद के गंभीर चोटें आई है।बताया जा रहा है कि हनुमान हत्था स्थित हनुमान मंदिर के पास सदर थाना के हिस्ट्रीशीटर भूपेन्द्र सिंह उर्फ भूपसा और लोकेन्द्र सिंह उत्पात मचा रहे थे।इस दौरान स्थानीय लोगों ने समझाइश की।लेकिन वे नहीं माने। इस पर लोगों ने पूर्व पार्षद महेन्द्र सिंह बडगुजर को इतला की तो वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों को समझाने की कोशिश की। जिससे वे भड़क गये और उन्होनें महेन्द्र सिंह के गले पर तलवार की व कमर में चार-पांव वार चाकू मारे। जिससे महेन्द्र सिंह के गंभीर चोटें आई है।घायल पूर्व पार्षद को तत्काल पीबीएम अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।बता दें कि भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ शहर के कई थानों में जानलेवा हमले,फायरिंग व मारपीट के मामले दर्ज है।
कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
शहर में पिछले तीन दिनों में जिस तरह बदमाशों ने उत्पात मचाया है।उसको लेकर अब जिला पुलिसिंग व्यवस्था पर सवालिया निशान लग रहे है।इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब जिरह हो रही है।गौरतलब रहे कि दीपावली के दिन गंगाशहर में दो कैम्पर गाडिय़ों में सवार होकर आएं बदमाशों ने खासी देर उत्पात मचाया तो मुरलीधर व्यास नगर में भी खुलेआम तोडफ़ोड़ की वारदात हुई।जस्सूसर गेट एरिया में एक मोटरसाइकिल को सरेआम आग के हवाले कर दिया गया तो जिला प्रशासन के आलाधिकारियों के आवास के पास खुले में पटाखे फैंकने और आसू गैस छोडऩे जैसी घटनाओं ने पुलिस की कानून प्रबंध पर प्रश्न चिन्ह खड़े कर दिए।इनके सीसीटीवी व विडियो भी सोशल मीडिया और न्यूज पोर्टल पर चल रहे है। आमजन सोशल मीडिया पर अब पुलिस अधीक्षक के कार्यशैली की शेखी पर खूब तंज कस रहे है।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं