आखिकार जिन्दगी की जंग हार गये आचार्य,परिवार करता रहा कार्रवाई का इंतजार
तहलका न्यूज,बीकानेर।नगर निगम के कचरा संग्रहण ट्रिपर की चपेट में आने के बाद जिन्दगी की जंग लड़ रहे रिटायर्ड बैंक कर्मचारी केशव दत्त आचार्य आखिर का हार गये और सोमवार अलसुबह उन्होंने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली।उनकी मौत ने जिला प्रशासन की कार्य प्रणाली पर अनेक सवाल खड़े कर दिए।बता दें कि करीब एक सप्ताह से ज्यादा पीबीएम में गोकुल सर्किल के पास नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन टीपर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए रिटायर्ड बैंक अधिकारी केशव दत्त आचार्य का आज निधन हो गया।लंबे समय तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए उन्होंने सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे प्राण त्याग दिए।भतीजे डॉ शरद दत्त आचार्य के अनुसार 31 अक्टूबर को आचार्य हर रोज की तरह मंदिर दर्शन करने के लिए अपने स्कूटर पर जा रहे थे।तभी एक कचरा संग्रहण करने वाले टीपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टीपर चालक की लापरवाही इस हद तक थी कि टक्कर लगने के बाद भी उसने अपना वाहन रोका नहीं बल्कि आचार्य को करीब सौ मीटर तक घसीटता रहा। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी।राहगीर उन्हें सेटेलाइट अस्पताल ले गए।जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर पहुंचाया।घर वाले उन्हें पहले जीवन रक्षा अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें तुरंत ही पीबीएम अस्पताल रैफर कर दिया।यहां उनका डॉक्टर्स ने ऑपरेशन किया। एसएसबी में नौ दिन तक संघर्ष करने के बाद आचार्य ने आज दम तोड़ दिया।अस्पताल में इलाज के दौरान उन्हें वेंटीलेटर पर ही रखा गया।
परिवार ने कहा, निगम की लापरवाही
भतीजे शरद दत्त ने कहा है कि यह घटना केवल एक परिवार की व्यक्तिगत त्रासदी नहीं है,बल्कि नगर निगम की कार्यप्रणाली,कचरा संग्रहण वाहनों के संचालन,सड़क सुरक्षा और प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करती है।इस मामले में शरद ने ही नयाशहर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई जिस पर अब तक सिर्फ मौका मुआयना हुआ है।इस घटना के सीसीटीवी फुटेज तक पुलिस ने एकत्र नहीं किए हैं। जो इस बात का दर्शाता है कि आम आदमी की जिन्दगी कितनी सस्ती है। मजे की बात तो यह है कि निगम आयुक्त की ओर से कंपनी के संचालकों को किसी प्रकार का नोटिस तक नहीं दिया गया। आज भी सभी ट्रिपर बिना नंबरों,लाइसेंस व दस्तावेजों के बेखौफ सड़कों व गलियों से कचरा संग्रहण कर रहे है। आचार्य ने कहा कि घटना से जुड़े प्रत्येक तथ्य को सामने लाने और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करवाने के लिए लोकतांत्रिक एवं कानूनी तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।हमारी मांग किसी निर्दोष के विरुद्ध नहीं,बल्कि वास्तविक दोषियों की पहचान और उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की है।
परिवार की प्रमुख मांगें
दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन चालक एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो।
नगर निगम के कचरा संग्रहण ठेके, टेंडर प्रक्रिया और वाहन संचालन की संपूर्ण जांच करवाई जाए।
संबंधित वाहन के फिटनेस, परमिट, बीमा, त्रक्कस् रिकॉर्ड, ड्यूटी रजिस्टर और संचालन संबंधी दस्तावेजों की जांच हो।
दुर्घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं ठेका एजेंसी की जवाबदेही निर्धारित की जाए।
पीडि़त परिवार को उचित मुआवजा एवं न्याय प्रदान किया जाए।
शहर में संचालित सभी कचरा संग्रहण वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और संचालन प्रणाली की जांच हो, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे कल्ला
नगर निगम महापौर अनिल कल्ला ने केशव दत आचार्य के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि घटना दुःखद है उन्होंने कहा किजिस दिन घटना हुई थी उसी दिन मैंने कमिश्नर से इस बारे में बात की थी और ठेका कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे उन्होंने कहा कि वे इस मामले में न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं