जिले में दो सड़क हादसे,चार की मौत,कई घायल
तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के दो अलग अलग थाना इलाके में हुए सड़क हादसों में चार जनों की मौत हो गई है। जबकि कई जने घायल हो गये है।जिसके चलते त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई। पहला हादसा श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके मेें दिन में करीब 4 बजे लखासर टोल प्लाजा के पास हुआ।जहां दो बोलेरो गाडिय़ां आमने भीड़ गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनो गाडिय़ां चकनाचूर हो गई एवं गाडिय़ों में सवार छह जनें उसमे फंस गए।टोल प्लजा के कार्मिकों,आस पास से गुजर रहे वाहन चालकों ने रूक कर घायलों को निकाला एवं चार जनों को टोल प्लाजा की एम्बुलैंस से श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया।मौके पर पहुंचें लखासर सरपचं गोर्वधन खिलेरी के पुत्र पवन एवं भाई मुकेश ने भी अपनी गाड़ी से दो घायलों को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचाया।श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचने पर दो घायलोां को मृत घोषित कर दिया गया एवं चार गंभीर घायलों को बीकानेर रैफर किया गया है। घायलों की स्थिति देखते हुए मृतकों की संख्या बढऩे का अंदेशा भी जताया जा रहा है। बताया जा रहा है बीकानेर की और से आ रही कैम्पर गाड़ी ने टोल तोड़ा एवं टोल तोड़ कर भागते हुए सामने से आ रही गाड़ी को टक्कर मार दी।हादसे की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में कस्बे के सेवाभावी लोग श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचे एवं घायलों को संभाला।
ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर दो की मौत
उधर लूणकरणसर-कालू रोड पर टोल प्लाजा के पास रविवार रात करीब 9 बजे ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर घायल हो गया।सूचना मिलने पर पुलिस और टाइगर फोर्स के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे। हादसे की जानकारी मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई।डॉक्टर्स ने सुरनाणा निवासी मुकेश जाट और रांवासर निवासी नंदलाल जाट को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल रांवासर निवासी भोमाराम जाट को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं