मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
Diwali

सीताराम गेट के पास जीप व बुलेट की भिड़ंत,युवक गंभीर घायल

Khaosa
Diwali
Solar
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
diwali
Diwali
A
1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
सीताराम गेट के पास जीप व बुलेट की भिड़ंत,युवक गंभीर घायल


तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के नयाशहर थाना इलाके में जीप व बुलेट मोटरसाइकिल की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिली है कि सीताराम गेट के पास जीप व बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाहर गुवाड़ निवासी शिक्षक नेता किशोर पुरोहित के पुत्र शिवम पुरोहित के चोटें आई है। शिवम अपने मित्र से मिलकर अपने घर आ रहा था कि तेज रफ्तार में जीप चला रहे  जोशीवाड़ा निवासी ने अनियंत्रित होकर शिवम की बुलेट से आ भिड़े। टक्कर इतनी तेज थी कि शिवम उछलकर काफी दूर जा गिर और उसके हाथ पांव में गंभीर चोटें आई है। गनीमत रही कि सिर में गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद जीप सवार व उसके तीन अन्य मित्र मौके से भाग छूटे। घटना के बाद राहगीरों की मदद से शिवम को पीबीएम के ट्रोमा सेन्टर पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। सूचना के बाद मौके पर थानाधिकारी सहित अन्य पुलिस जाब्ता पहुंच गया। वहीं पूर्व मंत्री डॉ बी डी कल्ला भी ट्रोमा सेन्टर पहुंचे और चिकित्सकों को शिवम के बेहतर इलाज के दिशा निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: