धमकी प्रकरण में आरोपी की फोटो भी बनी चर्चा का विषय
तहलका न्यूज,बीकानेर।स्वर्ण व्यापारी को मिली फिरौती की धमकी प्रकरण में पकड़े गये विष्णु साध के साथ पार्षद सुरेन्द्र सिंह शेखावत के साथ वायरल फोटोज को लेकर अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का दौर शुरू हो गया है।हालात यह है कि एक के बाद एक फोटो के वायरल होने पर पार्षद सुरेन्द्र सिंह को अपनी सफाई देनी पड़ रही है। हालांकि वे इस फोटो को एआई से बनी बता रहे है।लेकिन उसके बाद उनकी अन्य फोटो भी सोशल मीडिया पर जारी हुई है।जिसमें उनके घर पर आयोजित अनेक कार्यक्रमों में विष्णु साध उनके साथ नजर आ रहे है।जिसमें राजेन्द्र राठौड़ के स्वागत,सतीश पूनिया के अभिनंदन सहित अनेक नेता शामिल है।ऐसे में फेसबुक पर अब इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पंचायत चुनाव के चलते इस प्रकार की फोटो ने खलबली मचा दी है।फोटो प्रकरण के कारण अब कांग्रेस भी भाजपा पर हमलावर हो गई है। मजे की बात तो यह है कि अपने मीडिया साक्षात्कारों में अपने को साफ साबित करने के लिये पार्षद सुरेन्द्र सिंह इसका आरोप विष्णु पर ही मढ़ते दिख रहे है।जबकि विष्णु की फेसबुक आईडी पर इससे पहले भी अनेक फोटोज में शेखावत विष्णु के साथ नेताओं के स्वागत करते नजर आ रहे है।
पार्षद व पूर्व सरपंच ने लगाएं गंभीर आरोप
उधर कांग्रेस के पार्षद मनोज विश्नोई ने कहा कि पार्षद सुरेन्द्र सिंह ओछी राजनीति कर रहे है।अगर उनके साथ मित्रता है तो उसको स्वीकार करें।अपने आप को साफ करने के लिये शेखावत विष्णु से पल्ला झाड़ रहे है।जो निदंनीय है।विश्नोई ने कहा ये एक फोटो एक नहीं है,अनेक फोटो है।जो विष्णु के साथ सुरेन्द्र सिंह की वायरल हुई है।पूर्व सरपंच नरेन्द्र सिंह स्याणी ने सुचिता की राजनीति का दावा करने वाले सुरेन्द्र सिंह की पोल खोलते हुए कुछ फोटोज फेसबुक पर वायरल की है।जिसमें विष्णु के साथ फोटो को साझा करते हुए गंभीर आरोप भी लगाएं है।अब स्याणी के दावों में कितनी सत्यता है,ये तो वे ही जानते है।किन्तु इस प्रकार एक फोटो के बाद लगातार सोशल मीडिया पर फोटो की बाढ़ ने निश्चित रूप से पार्षद शेखावत की छवि को लेकर सवाल खड़े किये है।कांग्रेस के पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने कहा कि किसी भी अपराधी का परिवार यथा उसके खुद के माता पिता पत्नी बच्चे कभी अपराधी नहीं होते और जो बात सुरेन्द्र सिंह कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी की कह रहे है वे भूल जाते है कि वो उसकी चाची है,तो क्या सारा के सारा खानदान अपराधी हो जाता है? सुरेंद्र सिंह शेखावत बड़ी बेअदबी से एक महिला को अपराधी बताने के प्रयास तक कर जाते है।जिसका कोई लेन देन नहीं होता और वे इस तरह एक सभ्य महिला का अपमान भी कर जाते है जो कि उनको शोभा नहीं देता और भाजपा के महिला विरोधी चेहरे को भी उजागर करता है।मेरी मांग है कि सुरेंद्र सिंह शेखावत तुरंत प्रभाव से अपने नारी अपनाम वाले वक्तव्य पर माफी मांगते हुए खेद प्रकट करें।अन्यथा इस बात को संपूर्ण नारी जगत का अपमान मानते हुए भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया जायेगा।
भाजपा व संघ के नेताओं ने भी उठाएं सवाल
इस प्रकरण को लेकर भाजपा व संघ में भी बवाल मचा हुआ है। न केवल विपक्ष बल्कि भाजपा के बैनर पर जीते पूर्व पार्षद प्रतिनिधि ने भी इस फोटो को शेयर करते हुए इसे गंभीर बताया है।इतना ही नहीं इस प्रकरण को लेकर प्रदेश भाजपा व संघ के नेतृत्व के पास शिकायत पहुंची है।जिस पर भी जांच की बात सामने आ रही है।
शेखावत कर रहे है इंकार
जो फोटो सोशल मीडिया व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित हुई है।उस फोटो में विष्णु साथ के साथ राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी,विधायक जेठानंद, जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़,भाजपा आईटी सैल के संयोजक अविनाश जोशी सहित अनेक भाजपा नेता बैठे नजर आ रहे है।इस फोटो में कितनी सच्चाई है,ये तो भाजपा नेता ही बता सकते है।किन्तु इस फोटो ने विपक्ष को बैठे बिठाएं एक मुद्दा दे दिया है।कांग्रेसजनों ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने आप को पाक साफ बताने वाली पार्टी किस तरह गैंगस्टरों के साथ खड़ी है।इसका जीता जागता उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल फोटो बयां कर रही है।जिसके बाद पार्षद सुरेन्द्र सिंह ने अलग अलग मीडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए विष्णु साध से किस प्रकार के संबंध से इंकार किया है और इस फोटो को एआई जनरेट बताया है।इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि महापौर चुनाव के समय बाड़ेबंदी कैंप में फोटो में दिख रहे नेता वहां आएं ही नहीं।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं