चाकूबाजी की दो वारदात,दो घायल
तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले में आपराधिक वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है।जिसके चलते आमजन अपने आप को असुरक्षित सा महसूस करने लगा है।गुरूवार को जिले के दो स्थानों पर चाकूबाजी की वारदातें हुईं।पहली घटना बज्जू के माणकासर में हुई।जहां 34 वर्षीय सुंदर सिंह पुत्र किशन सिंह राजपूत नाम के युवक को चाकू मार दिया गया। सुंदर के सीने के आसपास चाकू लगा है।उसे पीबीएम में भर्ती किया गया है। सुंदर खेत का काश्तकार है।अभी तक किसी तरह की पुलिस रिपोर्ट नहीं हुई है।वहीं दूसरी वारदात शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई।लालगुफा क्षेत्र के मोदी श्मशान के पास रहने वाले मोहम्मद शहजाद की पीठ पर चाकू मारा गया। आरोपी व पीडि़त एक दूसरे के पड़ोसी हैं। शहजाद को पीबीएम में भर्ती किया गया है।फिलहाल पुलिस इस मामले में जानकारी देने से बच रही है।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं