मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027"के तहत् कल्चर ट्रेक प्रतियोगिताएं

Khaosa
A
1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027"के तहत् कल्चर ट्रेक प्रतियोगिताएं

तहलका न्यूज,बीकानेर।राष्ट्रीय युवा महोत्सव विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027"के तहत् कल्चर ट्रेक प्रतियोगिताएं,जिले में 15 नवम्बर तक आयोजित की जानी प्रस्तावित है।मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी,बीकानेर डॉ.अरूण कुमार ने बताया कि इस हेतु 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत' विषय पर आधारित लोक नृत्य,लोक गीत,नुक्कड़ नाटक और कविता लेखन में भाग लेने हेतु इच्छुक युवा कलाकारों (जिनको आयु 15-29 वर्ष तक) को माय भारत पोर्टल पर 03.11.2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।आवेदक इस हेतु माय भारत पोर्टल पर पूर्व में रजिस्टर्ड साईन इन द्वारा व नए आवेदक रजिस्ट्रेशन कर इवेंट विकल्प में से अपना इवेंट चुन कर संबंधित विवरण भरकर भाग ले सकते हैं।विभाग द्वारा जारी गूगल फार्म में युवा कलाकार अपनी संबंधित विद्या की विडियो क्लिप/पीडीएफ अंतिम 03.11.2026 को रात्रि 11:59 तक भरकर सबमिट करवाना आवश्यक है।विजेता 17 नवम्बर 2026 से प्रस्तावित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।अधिकाधिक युवा कलाकार इस कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करे।इस हेतु जिला युवा बोर्ड,उच्च शिक्षा विभाग,निजी व सरकारी विद्यालयों आदि से संपर्क किया जा रहा है।प्रतियोगिताओं हेतु गूगल लिंक https://docs.google.com /forms/d/e/1FAIpQLSeMyAVDLUvDCtLABMZ3zU8tWAvjv-SfQG5mMkktK0yaZXxScQ/viewform?usp=publish-editor का उपयोग किया जा सकता है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: