मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

दंतौर के सरपंच ने सरकारी दफ्तरों का  किया दौरा

Khaosa
A
1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
दंतौर के सरपंच ने सरकारी दफ्तरों का  किया दौरा

 


तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के दंतौर के नवनिर्वाचित सरपंच रामेश्वर लाल बिश्नोई ने कार्यभार संभालने के बाद पंचायत क्षेत्र के सरकारी स्कूल और अस्पताल का दौरा किया।उन्होंने वहां के अधिकारियों और कर्मचारियों से बात की और सरकारी दफ्तरों में सफाई पर ध्यान देने को कहा।उन्होंने इन जगहों पर जरूरी सुविधाओं को लेकर भी चर्चा की।बिश्नोई आम लोगों से दंतौर पंचायत को साफ और सुंदर बनाने में सहयोग की अपील कर रहे हैं।बता दें कि रामेश्वर लाल विश्नोई लगातार दंतौर से जुड़ी समस्याओं को उच्चाधिकारियों के समक्ष उठाते आ रहे है। इसके लिये उन्होंने जयपुर,बीकानेर के संबंधित विभाग के अधिकारियों,मंत्रियों को पूर्व में ज्ञापन के जरिये अवगत करवा चुके है। इसको अमीलजामा पहनाने के लिये विश्नोई कृत संकल्पित है और उसको लेकर वे सरपंच बनने के बाद सरकारी विभागों,अस्पताल व स्कूलों का औचक निरीक्षण कर वहां पाई जाने वाली कमियों का संज्ञान ले रहे है।ताकि इसका निस्तारण कर आमजन को राहत दिला सके।विश्नोई ने अपने चुनावी वादों में दंतौर की समस्याओं को गंभीरता से निस्तारण करने को कहा था और उसके उपर उन्होंने प्राथमिकता से काम करना भी शुरू कर दिया है। 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: