फंदे से लटका मिला आरएसी जवान ,युवती ने की आत्महत्या
तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के अलग अलग थाना इलाके में फांसी लगाकर दो जनों ने आत्महत्या कर ली है।इसमें से एक तीसरी आरएसी बटालियन के जवान और एक युवती शामिल है।जानकारी मिली है कि बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के आरएसी तीसरी बटालिय में तैनात लूणकरणसर क्षेत्र के रहने वाले मांगीलाल का शव आरएसी के स्टाफ क्वार्टर में फंदे से लटकते हुए मिला है।सूचना मिलते ही साथी जवान मौके पर पहुंचे ओर पुलिस को सूचना दी।घटना की सूचना मिलते ही बीछवाल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को सामाजिक संगठनों के सेवादारों के सहयोग से बीकानेर ले जाया गया।थानाधिकारी दिगपाल सिंह ने बताया कि जवान मांगीलाल का शव क्वार्टर में फंदे से झूलता मिला है ।मृतक छटासर का रहने वाला है।फिलहाल मांगीलाल के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है जिसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा ।
युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
शहर के सदर थाना इलाके में 37 वर्षीय युवती ने घर में फांसी लगाकर ईहलीला समाप्त कर ली।नगर निगम के पीछे स्थित एक मकान की ऊपरी मंजिल के कमरे में युवती फंदे से झूलती मिली।सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम सेवादार एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे।संबंधित थाना पुलिस की जांच और निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया।वहां चिकित्सकीय मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।आधार कार्ड के अनुसार मृतका की पहचान शलाखा पुत्री राजेश कुमार के रूप में हुई है।घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं