अब स्कूलों की छुट्टी का कारण बताना होगा ऑनलाइन
तहलका न्यूज,बीकानेर।प्रदेश की सरकारी स्कूलों में छुट्टियों को लेकर शिक्षा विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है।अब किसी भी तरह के अवकाश की जानकारी शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करनी होगी।इसके लिए स्कूल लॉगिन में हॉलिडे एंट्री मॉड्यूल शुरू किया गया है।इस व्यवस्था के तहत संस्था प्रधानों को छुट्टी की तारीख के साथ उसका कारण भी दर्ज करना अनिवार्य होगा।नई व्यवस्था लागू होने से स्कूलों में होने वाली छुट्टियों की जानकारी एक ही पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। इससे शिक्षा विभाग को यह पता लगाने में आसानी होगी कि किस स्कूल में कब अवकाश रहा और इसके पीछे क्या वजह थी।जरूरत पडऩे पर विभाग इस रिकॉर्ड की जांच भी कर सकेगा।
छुट्टियों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड
शिक्षा विभाग का उद्देश्य स्कूलों में होने वाले अवकाशों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना है।अब तक छुट्टियों से जुड़ी जानकारी अलग-अलग माध्यमों से भेजी जाती थी। इससे सूचनाओं को एक जगह जुटाने और उनका रिकॉर्ड रखने में परेशानी हो सकती थी।नई व्यवस्था के बाद छुट्टियों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी।स्कूलों में किसी विशेष परिस्थिति,स्थानीय कारण या अन्य वजह से अवकाश होने पर उसकी तारीख और कारण पोर्टल पर दर्ज करना होगा।इससे विभाग के पास स्कूलवार जानकारी उपलब्ध रहेगी।साथ ही जरूरत के अनुसार पुराने रिकॉर्ड को देखना और उसका सत्यापन करना भी आसान होगा।
संस्था प्रधानों की बढ़ेगी जिम्मेदारी
हॉलिडे एंट्री मॉड्यूल शुरू होने के बाद स्कूलों के संस्था प्रधानों की जिम्मेदारी बढ़ेगी। उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि अवकाश की जानकारी सही तरीके से दर्ज की जाए।तारीख या कारण में गलती होने पर विभागीय रिकॉर्ड में अंतर आ सकता है।इसलिए ऑनलाइन प्रविष्टि करते समय सावधानी बरतनी होगी।नई व्यवस्था से स्कूलों और शिक्षा विभाग के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान भी आसान हो सकेगा।छुट्टियों की जानकारी के लिए अलग-अलग माध्यमों पर निर्भरता कम होगी और जरूरत पडऩे पर संबंधित स्कूल का रिकॉर्ड एक ही पोर्टल पर देखा जा सकेगा।
अधिकारियों को पालना कराने के निर्देश
शिक्षा विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीनस्थ स्कूलों के संस्था प्रधानों को हॉलिडे एंट्री मॉड्यूल की प्रक्रिया समझाएं।साथ ही इस व्यवस्था की अनिवार्य पालना सुनिश्चित कराएं।इससे स्कूलों में होने वाले अवकाशों की निगरानी आसान होगी।विभागीय स्तर पर रिकॉर्ड का संधारण और सत्यापन भी बेहतर तरीके से किया जा सकेगा।नई व्यवस्था के तहत स्कूलों को छुट्टी की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने की प्रक्रिया का नियमित रूप से पालन करना होगा।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं