बीकानेर शॉपिंग मेले में 20 कंटेंट क्रिएटर्स का होगा सम्मान,डिजिटल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
तहलका न्यूज,बीकानेर।बीकानेर की प्रतिभा,रचनात्मकता और स्थानीय पहचान को डिजिटल माध्यमों से जन-जन तक पहुंचाने वाले कंटेंट क्रिएटर्स को सम्मानित किया जाएगा। लोकराग फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स की ओर से आयोजित ‘बीकानेर शॉपिंग मेला–2026’ के अंतर्गत 30 अक्टूबर को सादुलगंज स्थित रोटरी भवन में ‘कंटेंट क्रिएटर्स रिकग्निशन’ कार्यक्रम होगा। इसमें 20 कंटेंट क्रिएटर्स का सम्मान किया जाएगा।आयोजन की प्रचार सामग्री के अनुसार,यह पहल बीकानेर के डिजिटल स्टोरीटेलर्स की प्रतिभा, सृजनशीलता और प्रयासों को पहचान देने के उद्देश्य से की जा रही है।सम्मानित होने वाले क्रिएटर्स को प्रशंसा पुरस्कार,प्रमाण-पत्र और विशेष गिफ्ट हैम्पर प्रदान किए जाएंगे।साथ ही उन्हें सोशल मीडिया पर भी विशेष स्थान दिया जाएगा।कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी के लिए रोटेरियन सुरेन्द्र जोशी से मोबाइल नंबर 8890001825 पर संपर्क किया जा सकता है।
सहयोगी संस्थाओं एवं व्यक्तियों की भागीदारी
आयोजन में टाइटल स्पॉन्सर के रूप में श्रीनाथ सॉल्यूशन्स के मुरली पंवार तथा पावर्ड बाय सहयोगी के रूप में ड्रीम ल्यूमीना के विक्की जैन जुड़े हैं।सहयोगी संस्थानों एवं व्यक्तियों में करणी कृपा गुरु कृपा हार्डवेयर के सुनील चमड़िया,राधेकृष्णा फैमिली रेस्टोरेंट के श्रीराम चौधरी,बीकानेर फ्रेश–विनोद एग्रो इंडस्ट्रीज प्रा.लि. के विनोद बाफना, गोयमो बेकरी उत्पाद के राजेश गोयल तथा शू डॉट कॉम के दिनेश बदलानी का उल्लेखनीय सहयोग है। साथ ही नीट अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी करवाने वाले जॉनी सर,जगदीश सर एवं डॉ.शांतनु सर तथा डॉ.श्याम अग्रवाल और उनके संस्थान डॉ.श्याम अग्रवाल चिल्ड्रन हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का भी सहयोग मिल रहा है।सपोर्टिंग पार्टनर्स के रूप में भोज एडवरटाइजिंग कंपनी,टेलीकॉपियर–मैक्सटेल बीकानेर,बीकालाल होटल एंड रेस्टोरेंट,डीजे तोमर,न्यूज कास्ट,विनय एक्सप्रेस,बीकानेर न्यूज टुडे एवं निष्पक्ष कलम सहित अन्य सहयोगी जुड़े हैं।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं