मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
बीकानेर शॉपिंग मेले में 20 कंटेंट क्रिएटर्स का होगा सम्मान,डिजिटल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अर्णब तूफान का अलर्ट: कई जिलों में तेज बारिश की संभावना, 29-30 अक्टूबर को दिखेगा बड़ा असर सरंपच का चुनाव लड़ रहे कांग्रेसी नेता के घर में चोरी कल इन इलाकों में काटी जाएगी बिजली,देखे आपका क्षेत्र तो नहीं शामिल ट्रेन के दो कोच क्षतिग्रस्त,राहत-बचाव कार्यों की तैयारियां

सरंपच का चुनाव लड़ रहे कांग्रेसी नेता के घर में चोरी

Khaosa
A
3 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
सरंपच का चुनाव लड़ रहे कांग्रेसी नेता के घर में चोरी


तहलका न्यूज,बीकानेर।एक ओर पुलिस चुनावी ड्यूटी में लगी है। वहीं दूसरी ओर चोर शहर में बेखौफ होकर चोरी कर पुलिस को चुनौती दे रहे है।कभी वाहन चोरी हो रहे है तो कभी मकानों व दुकानों का निशाना बनाया जा रहा है। मंजर यह है कि दिन दिहाड़े चोर चोरी की वारदातों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे है।शहर के दो अलग अलग थाना इलाकों में चोरी की वारदातें सामने आई है।पहली मुक्ता प्रसाद क्षेत्र में दिन दहाड़े चोरों ने एक मकान में सैंधमारी करते हुए  लाखों का सामान व जेवरात चुरा लिए है। बताया जा रहा है कि यह मकान कांग्रेसी नेता ओमप्रकाश सैन का है।जो चुनाव में लगे हुए है।जानकारी के अनुसार कृष्णा विहार स्थित ओबीसी प्रकोष्ठ के देहात अध्यक्ष ओमप्रकाश सेन के घर चोरों ने सैंधमारी करते हुए सोने-चांदी के जेवरात,नकदी उड़ा ले गये।सूचना पर सेन के परिवार के लोग शाम को घर पहुंचे तो ताला खुला हुआ था और अलमारियों से सामान बिखरा पड़ा था।बाद में पुलिस ने आकर पड़ताल की और आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है।हालांकि अभी तक कितना सामान गया है इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। 
सेन की पत्नी लड़ रही है सरपंच का चुनाव
पता चला है कि ओमप्रकाश सेन की पत्नी मुन्नी देवी नाईयों की बस्ती ग्राम पंचायत से सरपंच का चुनाव लड़ रही है।परिवार के लोग चुनाव प्रचार करने गये हुए थे। वहीं परिवार के लोग आज हुए मतदान के लिये भी गांव आएं हुए थे। कि पीछे से चोरी की यह वारदात हो गई। सेन से हुई बातचीत में काफी सामान,जेवर व नकदी गायब मिले है। 

नत्थूसर बास में एक मकान से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी

शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र के नत्थूसर बास में एक मकान से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है।पीडि़त उमेश कुमार सोनी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उमेश कुमार सोनी पुत्र महावीर प्रसाद सोनी (43), निवासी कुम्हारों के हनुमानजी मंदिर के पीछे,नत्थूसर बास,वार्ड नंबर 22 ने रिपोर्ट में बताया कि उनके साले की मौत होने के कारण वह परिवार सहित उनके घर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनके मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार,मकान से करीब 55 ग्राम सोने के आभूषण चोरी हुए हैं। इनमें हार, कान के आभूषण, रखड़ी, सोने के अन्य आभूषण और नाक के लोंग शामिल हैं।इसके अलावा करीब 1 किलो 500 ग्राम चांदी के सामान,जिनमें पायजेब और चांदी के बर्तन आदि शामिल हैं,भी गायब मिले।चोर मकान से 1 लाख 50 हजार रुपए नकद भी ले गए। घर लौटने पर चोरी का पता चलने के बाद पीडि़त ने नयाशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: