सीने में चाकू मारकर युवक की हत्या
फरार आरोपी के पिता को पुलिस ने पकड़ा
तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में सीने में चाकू मारकर युवक की हत्या कर दी गई है।जानकारी मिली है कि जालबसर गांव में मंगलवार रात गांव की मेन चौपाल पर उत्तरादा कुएं के पास रात करीब 10:15 बजे 28 साल के नेमीचंद लूखा के सीने में चाकू घोंप दिया गया।गंभीर हालत में उसे उप जिला अस्पताल जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पीछे से पकड़कर सीने में चाकू घोंपने का आरोप
जानकारी के अनुसार,मृतक नेमीचंद पुत्र हरिराम लूखा गांव में बोलेरो गाड़ी चलाकर सवारियों को श्रीडूंगरगढ़ से जालबसर लाने-ले जाने का काम करता था।आरोप है कि गांव के ही कालूराम जाट ने मंगलवार रात उसके सीने में बांई तरफ चाकू मार दिया। वारदात के समय आरोपी नशे में था। हालांकि,घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की पुलिस जांच कर रही है।
रात में ही थाने पहुंचे ग्रामीण, सख्त कार्रवाई की मांग
हत्या की खबर फैलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण थाने पहुंचे और थानाधिकारी से मिले। ग्रामीणों ने गांव में हुई इस वारदात पर नाराजगी जताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।घटनास्थल से दो गली दूर मृतक का घर है,जबकि पास में ही आरोपी की दुकान भी बताई जा रही है।घटना के बाद गांव में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।पुलिस फरार आरोपी की तलाश और हत्या के कारणों की जांच में जुटी है।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं