मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
गौरव,संदीप और त्रिलोकी पर जमकर लगी बोली, प्रतियोगता 15 दिसंबर को ड्यूटी से लौट रहे दो गार्डों को बंधक बनाकर पीटा अब कल्याण ज्वेलर्स के जरिये उदयपुर में दमकेगा बीकानेर का दीपक युवक को अधमरा कर नाले के पास फेंका,दो आरोपी गिरफ्तार व्यापारी की जेब से रुपए निकालने-गाड़ी से कुचलने की कोशिश का आरोप

फर्नीचर फैक्ट्री में आग,सामान जलकर हुआ राख

Khaosa
A
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
फर्नीचर फैक्ट्री में आग,सामान जलकर हुआ राख


  • तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के उदासर में देर रात फर्नीचर फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रूपये का सामान जलकर राख हो गया।जानकारी मिली है कि यह आगजनी महेश फर्नीचर फैक्ट्री में हुई। आग इतनी तेज थी कि लपटें काफी दूर तक दिखाई दीं।सूचना  मिलने पर पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं।चार दमकलों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
    .

फैक्ट्री में सोफे बनाने का होता था काम
जय नारायण व्यास कॉलोनी थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि महेश फर्नीचर फैक्ट्री में सोफे सहित अन्य फर्नीचर बनाने का काम होता था।आग के कारण फैक्ट्री में रखा फर्नीचर जल गया और काफी नुकसान हुआ है।आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस ने दमकल को मौके पर  बुलाया।दमकलकर्मियों ने आग को आसपास फैलने से रोकने के लिए प्रयास किए और करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पा लिया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।हालांकि,इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शॉर्ट  सर्किट कहां हुआ और आग ने इतनी तेजी से कैसे फैलाव लिया।फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।फर्नीचर की फैक्ट्री आवासीय क्षेत्र के आसपास ही है। ऐसे में आग लगते ही लोगों को पता चल गया।दमकल मौके पर पहुंचती, इससे पहले  लकड़ी होने के कारण आग तेजी से बढ़ी। आसपास के घरों को किसी तरह का नुकसान होने की रिपोर्ट नहीं है।

 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: