मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

वर्द्धमान ट्रेड फेयर 17 से, पंजीयन 25 अक्टूबर से

जैन यूथ क्लब वर्द्धमान ट्रेड फेयर

KHAOSA
A
1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
वर्द्धमान ट्रेड फेयर 17 से, पंजीयन 25 अक्टूबर से


तहलका न्यूज,बीकानेर।जैन यूथ क्लब के तत्वावधान में गंगाशहर के जैन कॉलेज मैदान में 17 से 20 दिसम्बर तक वर्द्धमान ट्रेड फेयर होगा।ट्रेड  फेयर की स्टॉलों के पंजीयन के पोस्टर का विमोचन मंगलवार को गंगाशहर के हंशा गेस्ट हाउस में जैन यूथ क्लब की महिला विंग की अध्यक्ष वदना डागा व मंत्री उर्मिला बैद ने विंग के स्नेह मिलन में किया।जैन यूथ क्लब महिला विंग की कार्यकारिणी की सदस्य श्रीमती त्रिशला बुच्चा ने बताया कि बताया कि 25 अक्टूबर 26 को गंगाशहर  के समता पैलेस में शाम चार बजे से ट्रेड फेयर के स्टॉलों का पंजीयन किया जाएगा।महिला सम्मेलन में जैन संस्कृति,धर्म,कार्य-व्यवहार तथा  व्यापार के बारे में चर्चा की गई।सभी ने एक राय होकर कहा कि ट्रेड फेयर में महिला उद्यमी तथा व्यापारियों को प्रोत्साहन आवश्यक है।इस  दौरान महिला विंग की रुपल सिपानी,शशि पुगलिया,मोनिका बांठिया,बिन्दु डागा,शीतल गोलछा, सोनिका जैन,सोनल नाहटा,बसु सिंगी,शिखा फलोदिया,वर्षा बांठिया,संगीता मुसरफ,रजनी नाहटा,गरिमा खजांची,शिल्पा बांठिया,चंदा बोथरा,विजयश्री कोचर,सोनाली चोरडिया आदि सदस्य  उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: