80 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर घर में घुसकर चाकू से हमला
तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के लूणकरणसर थाना इलाके में 80 साल की बुजुर्ग महिला पर घर में घुसकर चाकू से हमला किया गया।हमले में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे पीबीएम अस्पताल लाया गया है।मिली जानकारी के अनुसार लूणकरणसर कस्बे के वार्ड 29 में गर्ल्स स्कूल के पीछे रहने वाली खातून के गले पर चाकू से हमला किया गया। है।हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में भागते नजर आए युवक पर शक जाहिर किया है।घटना की जानकारी मिलने पर लूणकरणसर पुलिस और टाइगर फोर्स की टीम अस्पताल पहुंची।
सीसीटीवी में भागता दिखा युवक
घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक फुटेज में एक युवक भागता हुआ दिखाई दिया।पुलिस को युवक पर वारदात करने का शक है।युवक की तलाश में सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।फिलहाल महिला पर हमला करने के कारण की पुष्टि नहीं हो पाई है।पुलिस लूट के मकसद से अनजान आरोपी की ओर से की गई वारदात और किसी परिचित से झगड़े के एंगल से भी जांच को आगे बढ़ा रही है।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं