मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
बीकानेर शॉपिंग मेले में 20 कंटेंट क्रिएटर्स का होगा सम्मान,डिजिटल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अर्णब तूफान का अलर्ट: कई जिलों में तेज बारिश की संभावना, 29-30 अक्टूबर को दिखेगा बड़ा असर सरंपच का चुनाव लड़ रहे कांग्रेसी नेता के घर में चोरी कल इन इलाकों में काटी जाएगी बिजली,देखे आपका क्षेत्र तो नहीं शामिल ट्रेन के दो कोच क्षतिग्रस्त,राहत-बचाव कार्यों की तैयारियां

ट्रेन के दो कोच क्षतिग्रस्त,राहत-बचाव कार्यों की तैयारियां

मॉक ड्रिल में जांची व्यवस्थाएं

Khaosa
A
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
ट्रेन के दो कोच क्षतिग्रस्त,राहत-बचाव कार्यों की तैयारियां


तहलका न्यूज,बीकानेर। रेल दुर्घटना,आपातकालीन स्थिति या किसी अप्रिय घटना के दौरान राहत और बचाव कार्यों की तैयारियों,संसाधनों और विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल को परखने के उद्देश्य से बुधवार को लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन दुर्घटना की मॉकड्रिल की गई।19720 ट्रेन के दो कोच क्षतिग्रस्त दिखाए गए और कुछ यात्रियों के घायल होने का सीन बनाया गया।एकबारगी स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई,लेकिन बाद में पता चला कि यह एक मॉकड्रिल थी।इस दौरान घायल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिये रेस्क्यू अभियान चलाया गया।मॉकड्रिल के दौरान रेलवे के साथ बीकानेर पुलिस, मेडिकल इमरजेंसी टीम,एंबुलेंस और दमकल के मौके पर पहुंचने का समय नोट किया गया।रेस्क्यू वाहनों के पहुंचने और जिम्मेदारी संभालने की प्रक्रिया का आकलन किया गया।ज्यादातर वाहन समय पर मौके पर पहुंचे और संबंधित टीमों ने अपनी जिम्मेदारी संभाली।लालगढ़ रेलवे स्टेशन और बीछवाल स्थित बॉटलिंग प्लांट पर समय-समय पर मॉक ड्रिल की जाती है।इसका उद्देश्य आपात स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और बचाव व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखना है,ताकि वास्तविक दुर्घटना होने पर तत्काल प्रभाव से राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके।
रेलवे सहित कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
मॉक ड्रिल के दौरान एडीआरएम राजेंद्र सिंह चौधरी,एसीएम लालचंद कुम्हार,आरपीएफ के सीएमओ सुनील जजड़ा और असिस्टेंट कमांडेंट प्रवीण पूनिया,एनडीआरएफ, एसआरडीएफ के स्वयंसेवक सहित रेलवे के कई अधिकारी और कार्मिक मौके पर मौजूद रहे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: