मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
Diwali

लाईसेंस कही का,दुकान चला रहा था मुख्य बाजार में,पूरा पटाखा स्टॉक किया सीज

Khaosa
Diwali
Solar
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
diwali
Diwali
A
3 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
लाईसेंस कही का,दुकान चला रहा था मुख्य बाजार में,पूरा पटाखा स्टॉक किया सीज


तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले से दीपावली के मौके पर प्रशासन की सक्रियता और सतर्कता को दर्शाने वाली एक बड़ी खबर सामने आ रही है।दीपोत्सव के पावन पर्व पर सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर शहर के अति व्यस्त और घनी आबादी वाले इलाके में अवैध रूप से पटाखों का व्यवसाय करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।नगर निगम और कोटगेट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के मुख्य बाजार स्थित केईएम रोड पर चल रही एक अवैध पटाखा दुकान पर छापा मारा और दुकान में भारी मात्रा में रखे पटाखों को तुरंत प्रभाव से सीज कर दिया। 

बाजार में चल रहा था अवैध कारोबार
फायर सेफ्टी अधिकारी रेवंतसिंह ने इस पूरी कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि संबंधित दुकानदार के पास पटाखा बिक्री का जो लाइसेंस था,वह किसी अन्य स्थान के लिए जारी किया गया था।नियमों को दरकिनार करते हुए दुकानदार ने उस लाइसेंस का गलत इस्तेमाल किया और शहर के अति व्यस्त और संवेदनशील मुख्य बाजार यानी केईएम रोड पर बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से दुकान सजा ली।प्रशासन का कहना है कि नियमों का इस तरह का उल्लंघन न केवल प्रशासनिक व्यवस्था को चुनौती देना है,बल्कि यह आम जनता की सुरक्षा के साथ एक बड़ा खिलवाड़ भी है। 

सुरक्षा नियमों की अनदेखी पड़ी भारी
प्रशासन ने बताया है कि शहर के भीड़भाड़ और व्यावसायिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में पटाखों के भंडारण और बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया है।दीपावली जैसे पर्वों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखना और अग्निशमन मानकों का पालन करना अनिवार्य होता है,ताकि किसी भी अप्रिय हादसे या आगलगामी दुर्घटना से बचा जा सके। इसके बावजूद कुछ लोग व्यावसायिक लाभ के चक्कर में सुरक्षा नियमों को ताक पर रख देते हैं।इसी लापरवाही को देखते हुए नगर निगम और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से कदम उठाते हुए मौके पर ही दुकान को बंद करवा दिया और सारे पटाखे जब्त कर लिए। 

फायर सेफ्टी अधिकारी की दो टूक चेतावनी
इस पूरी कार्रवाई के बाद फायर सेफ्टी अधिकारी रेवंतसिंह ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि शहर में नियमों के विरुद्ध जाकर सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आगामी दिनों में भी प्रशासन और पुलिस की टीमें शहरभर के बाजारों में औचक निरीक्षण करती रहेंगी ताकि किसी भी तरह की अवैध और खतरनाक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। 

 

 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: