मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
Diwali

अलग-अलग जगहों पर हुए 3 हादसे,एक युवक की मौत

Khaosa
Diwali
Solar
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
diwali
Diwali
A
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
अलग-अलग जगहों पर हुए 3 हादसे,एक युवक की मौत


तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र में देर शाम अलग-अलग तीन जगहों पर चार मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गई।रावला,आनंदगढ़ और गुल्लूवाली रोड पर हुए इन हादसों में एक युवक की मौत हो गई,जबकि दो महिलाओं सहित 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए।चार घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
तीन अलग-अलग जगहों पर हुई भिड़ंत
जानकारी के अनुसार,शुक्रवार शाम तीन अलग-अलग जगहों पर चार मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं।हादसों में घायल हुए लोगों में ईंट- भट्टों पर काम करने वाले मजदूर भी शामिल हैं।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी के साथ एक युवक के शराब के नशे में मोटरसाइकिल चलाने की बात भी सामने आई है,हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।
दो सरपंचों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
हादसे की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत 28 केजेडी के सरपंच मनोज खिलेरी और ग्राम पंचायत 2 केएलडी के सरपंच कमलेश गिला मौके पर पहुंचे।दोनों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया।प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों को गंभीर हालत में  बीकानेर रेफर किया गया।
मामले की जांच कर रही पुलिस
पुलिस के अनुसार,हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान मनोहर लाल नायक निवासी चक 1 बीएम,14 बीडी के रूप में हुई है।श्रवण कुमार नायक और राजू नायक निवासी 2 केएलडी भी हादसे में घायल हुए हैं।अन्य घायलों में ईंट-भट्टों पर काम करने वाले मजदूर शामिल हैं।सूचना मिलने पर खाजूवाला थाने से सब इंस्पेक्टर कोहर सिंह,एएसआई श्रवण कुमार,मोनू सिंह मीणा और हेड कांस्टेबल खिंयाराम सियाग मौके पर पहुंचे।पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर हादसों के कारणों की जांच शुरू की है।

diwali

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: