इंदिरा गांधी मुख्य नहर में गिरे व्यक्ति का मिला शव
तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र की इंदिरा गांधी मुख्य नहर की 585 आरडी में शनिवार सुबह गिरे 55 वर्षीय बुधराम नायक का शव रविवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया।शव घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर आगे मिला।थानाधिकारी नवनीत सिंह के अनुसार,शनिवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस को नहर की 585 आरडी के पास एक व्यक्ति की जूती और मोबाइल फोन पड़े होने की सूचना मिली थी।मौके पर पहुंची पुलिस को सत्तासर के पूर्व सरपंच बरकत अली ने व्यक्ति की पहचान सत्तासर निवासी बुधराम नायक के रूप में की।इसके बाद बीकानेर एसडीआरएफ की टीम ने नहर में सर्च अभियान शुरू किया।लगातार तलाश के बाद रविवार सुबह करीब 9 बजे शव बरामद हुआ। पूर्व सरपंच बरकत अली ने बताया कि परिजन पूरी रात नहर की पटरी पर तलाश में जुटे रहे। शव मिलने के बाद परिवार में शोक छा गया।शव को छतरगढ़ सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है और नहर में गिरने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं