मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
Diwali

घरों में विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना,आसमान में जमकर आतिशबाजी

Khaosa
Diwali
Solar
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
diwali
Diwali
A
3 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
घरों में विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना,आसमान में जमकर आतिशबाजी


तहलका न्यूज,बीकानेर।दीपावली की रात जिलेभर में रोशनी का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है।शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक दीपों और रंग बिरंगी लाइटों से जगमगा उठे हैं।आसमान में आतिशबाजी का शानदार नजारा देखा गया।सुबह से ही त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।घरों और प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी लाइटों,फूलों और आकर्षक झालरों से सजाया गया।शाम होते ही पूरा क्षेत्र दीपों और रंगीन रोशनी से जगमगा उठा।लोगों ने शुभ मुहूर्त में विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी,भगवान गणेश और भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।इसके बाद बच्चों से लेकर बड़ों तक ने जमकर आतिशबाजी की।देर रात तक पटाखों की गूंज सुनाई देती रही।घरों के मुख्य द्वार पर आकर्षक रंगोली बनाई गई और दीपक जलाकर घरों को सजाया गया।मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की।लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां और उपहार भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।शाम को शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के बाद दीप जलाए गए।इसके बाद बच्चों ने रंग-बिरंगी फुलझडिय़ां,अनार और अन्य पटाखे चलाकर त्योहार का आनंद लिया।युवाओं और बड़ों में भी आतिशबाजी को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।कई स्थानों पर देर रात तक पटाखों की आवाज गूंजती रही।
सोशल मीडिया पर चला शुभकामनाओं का  दौर
दीपावली पर्व की खुशियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी खूब देखने को मिलीं।सोशल मीडिया पर सुबह से ही बधाई संदेशों का सिलसिला शुरू हो गया था।लोगों ने रंग-बिरंगे दीपकों,सजे हुए घरों,मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की तस्वीरों के साथ आकर्षक शुभकामना संदेश साझा किए।कई लोगों ने अपने परिवार और मित्रों के साथ दीपावली मनाते हुए तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए।
लोगों ने जमकर की आतिशबाजी 
​शाम ढलते ही घरों,प्रतिष्ठानों और मंदिरों में मां महालक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।लोगों ने अपने घरों को रंग-बिरंगी लाइटों,दीयों और फूलों से सजाया।पूजा के बाद सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और सुख-समृद्धि की कामना की।
पुलिस की मुस्तैदी के बाद भी खुलेआम चला जुआ
हालांकि जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से दीपावली को देखते हुए व्यवस्थाएं चाक चौबंद की गई। उसके बाद भी शहर के अनेक इलाकों में खुलेआम जुआ खेला गया। मजे की बात तो यह है कि शहर के सभी जनप्रतिनिधियों के क्षेत्र में बेलगाम होकर जुआ खेलने वाले दांव लगाते रहे।मजे की बात तो यह है कि पुलिस को इसकी सूचना के बाद भी पुलिस मूक दर्शक बनी रही।इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब तर्क कुतर्क देखने को मिले।लेकिन इसका प्रशासन पर कोई असर देखने को नहीं मिला। सबसे ज्यादा जुआ नयाशहर व कोतवाली थाना इलाके में खेला गया। इसके अलावा मुक्ता प्रसाद,कोटगेट व गंगाशहर में भी खेला गया। नयाशहर थाने के 100 से 200 मीटर की दूरी पर जुए के दाव लगाएं जा रहे थे। 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: