मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
Diwali

नौनिहाल की छाती पर फटा पटाखा,हो गई मौत

Khaosa
Diwali
Solar
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
diwali
Diwali
A
1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
नौनिहाल की छाती पर फटा पटाखा,हो गई मौत



तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के बज्जू उपखंड के चारणवाला क्षेत्र में दीपावली के दिन पटाखा छाती पर फटने से 9 साल के बालक की मौत हो गई।उसे बज्जू अस्पताल से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया था। वहां देर शाम इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।घटना चारणवाला ब्रांच के चक 14 सीडब्ल्यूबी की है।मृतक की पहचान लक्ष्मणराम बेटा भगवानाराम मेघवाल के रूप में हुई है।इसी दौरान पटाखा उसकी छाती पर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।पिता भगवानाराम मेघवाल काश्त पर जमीन लेकर खेती करते हैं।हादसे के बाद वे लक्ष्मणराम को बज्जू अस्पताल ले गए।वहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उसे बीकानेर रेफर किया गया।भारतसिंहपुरा के सरपंच कन्हैयालाल मेघवाल ने बताया कि लक्ष्मणराम का एक छोटा भाई भी है,जिसकी उम्र 6-7 महीने है और तबीयत ठीक नहीं रहती। बालक का अंतिम संस्कार चक 14 सीडब्ल्यूबी स्थित पैतृक निवास पर किया गया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: