दीपावली पर पटाखों से लगी आग,स्क्रेप जलकर राख,दुकान भी स्वाह
तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले में दीपावली के पटाखों की चिंगारी से अनेक जगह आगजनी की घटनाएं सामने आई है। जिसके चलते खासा नुकसान भी हुआ है।शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मोबाइल की दुकान में आग लग गई है।जिसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।हालांकि आग लगने के कारणों का तो पता नहीं चला है। लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि आग का कारण चिंगारी बनी।बताया जा रहा है कि जेलरोड स्थित मोबाइल किंग की दुकान में आग की घटना हुई है।जिसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन सेवा के सेवादारों के जरिये आग पर काबू पाया गया।वहीं रानीसर बास में आगजनी की घटना से अफरा-तफरी मच गई।यहां कूलर स्क्रैप के एक बाड़े में अचानक आग लग गई।आग की लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं। इससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पटाखों से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
चार दमकलों ने मौके पर पहुंचकर बुझाई आग
आग लगने की सूचना मिलते ही नगर निगम की एक के बाद एक कुल चार दमकलें मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू किए।आग की लपटें देखकर क्षेत्र के लोग दीपावली का जश्न बीच में छोड़कर मौके पर पहुंच गए।करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।लोगों में आग को लेकर चिंता और अफरा-तफरी का माहौल रहा।आग से मौके पर पड़ा कूलर का अधिकांश स्क्रेप जलकर राख हो गया।गनीमत रही कि इस समय किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आग के आसपास के मकानों से लोग बाहर निकल आए।
पार्षद भी पहुंचे मौके पर
घटना की सूचना मिलने पर पार्षद विक्रम सिंह राजपुरोहित,अनूप गहलोत और अयूब कायमखानी भी मौके पर पहुंचे।दमकलकर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह पटाखों की चिंगारी मानी जा रही है,हालांकि वास्तविक कारण की पुष्टि नहीं हुई है।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं