खंजाची को मिली अहम जिम्मेदारी,शुभचिंतकों में खुशी की लहर
तहलका न्यूज,बीकानेर।युवा व्यवसायी,सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले मुदित खंजाची को जैन समाज की सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय संस्था जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन की बीकानेर यूथ विंग का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।व्यवसाय में कदम रखने से पहले मुंबई में एक अभिनेता और मॉडल के रूप में भी काम कर चुके मुदित अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासंघ की युवा इकाई के बीकानेर अध्यक्ष के रूप में भी सामाजिक और व्यापारिक स्तर पर सक्रिय हैं।खजांची को मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से न केवल जैन समाज में बल्कि उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।अपनी नियुक्ति पर खंजाची ने कहा कि वे सामाजिक सहभागिता बढ़ाने और समाज के विकास में नई ऊर्जा लाने की दिशा में महत्वपूर्ण काम करेंगे।
बीकानेर के प्रथम विधायक के पौत्र है मुदित
युवा उद्यमी मुदित खंजाची बीकानेर के प्रथम विधायक स्वर्गीय मोतीचंद खजांची के पौत्र है।उनका परिवार लगभग 175 साल पुराने आभूषण व्यवसाय से जुड़ा हुआ है,जिसके संरक्षकों में कभी बीकानेर का शाही परिवार भी शामिल था।वह अपने पारिवारिक आभूषण प्रतिष्ठान 'खजांची ज्वेल्स पैलेस' की पांचवीं पीढ़ी के रचनात्मक निदेशक हैं। वह क्षेत्र के युवाओं और जनमुद्दों से जुड़े रहते हैं।शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की यात्राओं (जैसे ईडब्लूएस सरलीकरण और अन्य आंदोलन) के दौरान बीकानेर क्षेत्र में समर्थकों को जुटाने और सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को सक्रिय करने में उनकी प्रमुख भूमिका देखी गई है।मुदित बीकानेर के सामाजिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों में काफी सक्रिय रहते हैं।उन्होंने राजस्थान के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के साथ बैठक कर बीकानेर की धरोहर,संस्कृति और आभूषण उद्योग की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं