मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
खंजाची को मिली अहम जिम्मेदारी,शुभचिंतकों में खुशी की लहर 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या गौमाता के पूजन व सेवा से शुरू किया गया प्रत्येक शुभकार्य होता है सफल : सरजूदास जी महाराज पूर्व पार्षद को चाकू मारे,तलवार से भी किया हमला,पीबीएम में भर्ती नौनिहाल की छाती पर फटा पटाखा,हो गई मौत
Diwali

गौमाता के पूजन व सेवा से शुरू किया गया प्रत्येक शुभकार्य होता है सफल : सरजूदास जी महाराज

Khaosa
Solar
Diwali
Diwali
diwali
Diwali
A
1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
गौमाता के पूजन व सेवा से शुरू किया गया प्रत्येक शुभकार्य होता है सफल : सरजूदास जी महाराज



तहलका न्यूज,बीकानेर।गौमाता की सेवा यानि 33 कोटि देवी-देवताओं के साक्षात् पूजन समान है।यह उद्गार राष्ट्रीय संत सरजूदास जी महाराज ने गोवर्धन पूजा के दौरान व्यक्त किए।मंगलवार सुबह रामझरोखा कैलाश धाम आश्रम स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा के बाद गौमाता का पूजन किया गया।पुष्पवर्षा कर उन्हें चारा व गुड़ खिलाया गया। महामंडलेश्वर सरजूदास जी महाराज ने बताया कि मथुरा में हुए वृहद आयोजन का शुभारम्भ बीकानेर में गौशाला पूजन से किया गया था एवं पूर्णाहुति के बाद भी गौमाता का पूजन किया गया है।उन्होंने बताया कि गौसेवा अथवा गौमाता का पूजन करने के बाद यदि कोई शुभ कार्य शुरू किया जाए तो निश्चित रूप से उसमें सफलता प्राप्त होती है। गोवर्धन पूजा से एक दिन पहले रामझरोखा कैलाशधाम को 1008 माटी के दीयों से रोशन किया गया तथा बच्चों को पटाखे व मिठाइयों का वितरण कर दिवाली की खुशियां मनाई गई।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: