मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने छावनी में सैनिकों के साथ साझा की दीपावली की खुशियां कतरियासर की पावन धरा पर पेड़ों की कटाई और हिरणों के जीवन पर संकट! बन ने जताई गहरी चिंता पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली,बांटी खुशियां बुजुर्गों के थिरकते कदमों ने बताया, खुशियों की कोई उम्र नहीं होती आपराधिक षड्यंत्र रचकर स्टाम्प ड्यूटी की चोरी
Diwali

कैश पहुंचाने जा रही बैंक की वैन से लूटे 51 लाख

तहलका न्यूज,बीकानेर।ब्रांच में कैश पहुंचाने जा रही एक वैन को हथियारबंद बदमाशों ने रोककर लूट

Khaosa
Diwali
Solar
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
diwali
Diwali
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
कैश पहुंचाने जा रही बैंक की वैन से लूटे 51 लाख

तहलका न्यूज,बीकानेर।ब्रांच में कैश पहुंचाने जा रही एक वैन को हथियारबंद बदमाशों ने रोककर लूट लिया।बताया जा रहा है कि वैन 51 लाख रूपये की नकदी थी।जानकारी के अनुसार जिले के पांचू थाना क्षेत्र में साधुना और सारुंडा गांव के बीच हुई।बोलेरो में आए 4 हथियारबंद बदमाशों ने कैश वैन को रुकवाया। कर्मचारियों को हथियार दिखाए और कैश से भरा बॉक्स लेकर फरार हो गए।घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

diwali

ब्रांच में पहुंचाने जा रहे थे कैश
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कैश वैन विभिन्न बैंक शाखाओं में नकदी पहुंचाने के लिए जा रही थी।इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने रास्ता रोक लिया।हथियारों के बल पर कर्मचारियों को धमकाते हुए बदमाशों ने कुछ ही मिनटों में कैश बॉक्स अपने कब्जे में लिया और स्कॉर्पियो से फरार हो गए।पुलिस के अनुसार लूटी गई राशि 51 लाख रुपए बताई जा रही है,हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद की जाएगी।घटना की सूचना मिलते ही वृताधिकारी (सीओ) जरनैल सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।वहीं जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी गई।पुलिस की विशेष टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा संभावित फरार मार्गों पर भी सघन जांच की जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने बैंक कैश वैन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कैश वैन में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे,जिसका फायदा उठाकर बदमाश आसानी से वारदात को अंजाम देने में सफल रहे।पुलिस सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं की भी जांच कर रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: