मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

एक दिन के नवजात शिशु का सफलऑपरेशन कर बचाई जान

तहलका न्यूज,बीकानेर। गंगाशहर रोड स्थित डॉ एल सी बैद चिल्ड्रन अस्पताल में एक दिन के

2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
एक दिन के नवजात शिशु का सफलऑपरेशन कर बचाई जान

तहलका न्यूज,बीकानेर। गंगाशहर रोड स्थित डॉ एल सी बैद चिल्ड्रन अस्पताल में एक दिन के नवजात शिशु का दुर्लभ एवं जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक कर बच्चे की जान बचाई है।अस्पताल के चिकित्सक डॉ एल सी बैद ने बताया कि नवजात अत्यधिक लार टपकने और सांस लेने में कठिनाई की समस्या से पीडि़त था। जांच में पता चला कि बच्चा एसोफेजियल एट्रेसिया नामक जन्मजात बीमारी से ग्रस्ति है।यह एक दुर्लभ स्थिति है,जिसमें भोजन नली पूरी तरह विकसित नहीं होती है और मुंह से पेट तक जुड़ी नहीं होती।यह सांस की नली से असामान्य जुड़ी होती है।इस कारण दूध पेट में नहीं पहुंच पाता। इस बीमारी का इलाज बिना ऑपरेशन संभव नहीं था। अस्पताल के बच्चों के सर्जन डॉ तुषार आहुजा एवं ओटी और एनआईसीयू टीम ने बच्चे का सफल ऑपरेशन कर भोजन नली को जोड़ा।अब बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।इतना ही नहीं बच्चा दूध भी पी रहा है। उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।बच्चे के सफल ऑपरेशन के बाद परिजनों ने अस्पताल की चिकित्सकीय टीम का आभार जताया। इस ऑपरेशन में डॉ एल सी बैद के मार्गदर्शन के साथ एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ धनपत डागा,सर्जन डॉ तुषार आहुजा,ओटी एसिस्टेंट मेघराज,एनआईसीयू स्टाफ नवीन,मुकेश,राहुल,मनमोहन,श्याम,अंकित,हरीश,कुलदीप,आरती,भंवराव आदि का सहयोग रहा।गौरतलब रहे कि डॉ एल सी बैद चिल्ड्रन अस्पताल एक मात्र निजी शिशु अस्पताल है।जहां नवजात शिशुओं की हर प्रकार की जटिल बीमारियों का 24 घंटे इलाव व ऑपरेशन की उन्नति तकनीकी की सुविधा उपलब्ध है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: