मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
गौरव,संदीप और त्रिलोकी पर जमकर लगी बोली, प्रतियोगता 15 दिसंबर को ड्यूटी से लौट रहे दो गार्डों को बंधक बनाकर पीटा अब कल्याण ज्वेलर्स के जरिये उदयपुर में दमकेगा बीकानेर का दीपक युवक को अधमरा कर नाले के पास फेंका,दो आरोपी गिरफ्तार व्यापारी की जेब से रुपए निकालने-गाड़ी से कुचलने की कोशिश का आरोप

दाउजी रोड जाने वाली सड़क पर पर एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ हमला,मची अफरा तफरी

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के नयाशहर थाना इलाके में चार दिनों में दूसरी खूनी संघर्ष की वारदात

Khaosa
1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
दाउजी रोड जाने वाली सड़क पर पर एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ हमला,मची अफरा तफरी

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के नयाशहर थाना इलाके में चार दिनों में दूसरी खूनी संघर्ष की वारदात सामने आई है।जानकारी मिली है कि दानिश व मोईन की गाड़ी पर उनके दूसरे गुट ने हमला बोल दिया।इस दौरान गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।अचानक हुई इस वारदात से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई।पता चला है कि दानिश आज ही जमानत पर छूटकर बाहर आया है। जिसकी जानकारी मिलने के बाद हथियारों से लैस होकर आएं उसके विरोधी गुट ने मौका पाकर गाड़ी पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। हालांकि दानिश व मोईन किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग छूटे।बताया जा रहा है कि दाउजी रोड जाने वाली सड़क पर यह वारदात हुई है।वारदात के बाद मौके पर तमाशबिनों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और सीसीटीवी खंगाल रही है।पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आखिर हमला करने वाले कौन थे और उन्होंने किन कारणों के चलते हमला बोला।मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है।बता दें कि बुधवार को इसी जगह पर चाकूबाजी की एक वारदात में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: