मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

जूनागढ़ किले की खाई में गिरा युवक,14 घंटे बाद निकाला

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर की जूनागढ़ किले की खाई में एक युवक गिर गया।खाई की गहराई के

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
जूनागढ़ किले की खाई में गिरा युवक,14 घंटे बाद निकाला

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर की जूनागढ़ किले की खाई में एक युवक गिर गया।खाई की गहराई के चलते उसकी आवाज राहगीरों को सुनाई नहीं दी।जिस वजह से उसे पूरी रात खाई में ही बितानी पड़ी।बताया जा रहा है कि सुबह सूचना पर खादिम खिदमतगार सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों की मदद से 14 घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित निकाला गया है।जानकारी मिली है कि पक्का कलां पंजाब निवासी लक्ष्मण राम पुत्र मानाराम शनिवार की शाम 8-9 बजे के करीब खाई में गिर गया था।बाहर आवाज लोगों तक नही पहुंचने के चलते वह खाई में ही पड़़ा रहा।रविवार दोपहर में खादिम खिदमतगार सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान के शोएब भाई,इमरान,जुनैद व राजकुमार खडगाावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और कोटगेट थाना पुलिस के महेंद्र और अन्य पुलिस टीम की निगरानी में युवक खाई से निकालकर पीबीएम अस्पताल लेकर गए और इलाज शुरू करवाया। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आखिर वह युवक खाई में कैसे गिरा। खाई में गिरने के चलते युवक घायल हुए है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: