मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने छावनी में सैनिकों के साथ साझा की दीपावली की खुशियां कतरियासर की पावन धरा पर पेड़ों की कटाई और हिरणों के जीवन पर संकट! बन ने जताई गहरी चिंता पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली,बांटी खुशियां बुजुर्गों के थिरकते कदमों ने बताया, खुशियों की कोई उम्र नहीं होती आपराधिक षड्यंत्र रचकर स्टाम्प ड्यूटी की चोरी
Diwali

जेब तरासते युवक की जमकर कर डाली धुनाई

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के मुक्ता प्रसाद थाना इलाके मेें चोरी की घटनाओं से परेशान व्यापारियों

Khaosa
Diwali
Solar
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
diwali
Diwali
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
जेब तरासते युवक की जमकर कर डाली धुनाई

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के मुक्ता प्रसाद थाना इलाके मेें चोरी की घटनाओं से परेशान व्यापारियों ने आरोपी युवक की पकड़कर धुनाई कर डाली। जानकारी मिली है कि पूगल रोड स्थित सब्जी मंडी में पिछले कुछ दिनों से हो रही चोरी की घटनाओं से आक्रोशित व्यापारियों ने अपना गुस्सा युवक पर निकाला। बताया जा रहा है कि एक लाख रुपए की चोरी की खबर मिलते ही व्यापारियों ने कथित आरोपी युवक को पकड़ लिया और फिर जो हुआ,उसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। पिछले दो-तीन दिनों से मंडी में जेबतराशी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं। व्यापारी और ग्राहक दोनों ही परेशान थे,लेकिन चोर हाथ नहीं आ रहा था। मंगलवार को जब नंबर 1 दुकान चन्द्रभान महेश कुमार झांब से क रीब एक लाख रुपए चोरी हुए, तो लोगों का सब्र जवाब दे गया।शक के आधार पर एक युवक को पकड़ते ही भीड़ जमा हो गई। पहले सवाल-जवाब हुए,फिर देखते ही देखते मामला गरमा गया और गुस्साए लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। मंडी का माहौल कुछ ही मिनटों में तनाव और अफरातफरी में बदल गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया,जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भीड़ का गुस्सा साफ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि युवक लूणकरणसर क्षेत्र का रहने वाला है।सूचना मिलते ही मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने किसी तरह युवक को भीड़ से छुड़ाया और अपने साथ ले गई।मंडी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने व्यापारियों के सब्र का बांध तोड़ दिया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

diwali

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: