मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

सुराणा के पत्र के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों का शुरू हुआ नवीनीकरण

तहलका न्यूज,बीकानेर।दीपावली से पहले शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों का नवीनीकरण का कार्य शुरू हो गया

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
सुराणा के पत्र के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों का शुरू हुआ नवीनीकरण

तहलका न्यूज,बीकानेर।दीपावली से पहले शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों का नवीनीकरण का कार्य शुरू हो गया है।हालांकि यह कार्य अभी बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में प्रारंभ हुआ है। इसको लेकर भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य मोहन सुराणा ने दो दिन पहले ही सीएम भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि बीकानेर पूर्व में सड़कों की हालत बदतर है।ऐसे में दीपावली से पहले क्षतिग्रस्त सड़कों का डामरीकरण किया जाएं ताकि आमजन को राहत मिल सकें।सुराणा के पत्र के बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से कार्य शुरू हो गया। इसको लेकर सुराणा ने सीएम का आभार जताया है।बता दें कि लंबे समय से बीकानेर पूर्व क्षेत्र की अनेक सड़कें क्षतिग्रस्त है और जगह जगह गढ्ढे होने के कारण पैदल चलने वालों व वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।ऐसे में क्षेत्र की जनता परेशान थी।जिसको देखते हुए सुराणा ने गंभीरता के साथ सीएम को इस बाबत अवगत कराया और सीएम ने सुराणा की बात को अहमियत देते हुए क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरूस्त करने के आदेश दिए।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: