शहर में फिर चाकूबाजी,स्कूटी सवार पर किया जानलेवा हमला
तहलका न्यूज,बीकानेर।शांत प्रिय शहर के नाम से पहचान रखने वाले बीकानेर में अपराधिक गतिविधियां दिनो

तहलका न्यूज,बीकानेर।शांत प्रिय शहर के नाम से पहचान रखने वाले बीकानेर में अपराधिक गतिविधियां दिनो दिन बढ़ती ही जा रही है।पिछले 24 घंटे में जिले में चाकूबाजी की वारदात से जिलेवासी अब दहशत मेंं है।ताजा मामला सदर थाना इलाके का है। जहां शाम को चाकूबाजी की वारदात ने सनसनी फैला दी।बताया जा रहा है कि शाम को सुभाषपुरा सर्किल पर हुई चाकूबाजी में एक जना घायल हो गए।जानकारी के अनुसार असलम पठान अपनी स्कूटी पर जा रहा था। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आएं दो जनों ने असलम की स्कूटी के आगे मोटरसाइकिल लगा दी। जिसके बाद बाइक सवार एक युवक ने असलम पर चाकू से वार किया।घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।इस दौरान मौके पर खड़े यातायात के जवान जितेन्द्र ने भागते एक बाइक सवार को पकड़ लिया और सदर पुलिस के हवाले कर दिया है।घायल असलम को तत्काल पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया,जहां उनका उपचार जारी है।असलम के पेट व कंधे पर चाकू लगा है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी।फिलहाल चाकूबाजी के कारणों का पता नहीं चल पाया है।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जानकारी निकलकर सामने आ रही है कि पुरानी रंजिश के चलते यह वारदात हुई है।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं