बहुजन भीम आर्मी धर्मयात्रा में निभाएगी भागीदारी
तहलका न्यूज,बीकानेर।भारतीय नववर्ष समारोह समिति द्वारा भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083

तहलका न्यूज,बीकानेर।भारतीय नववर्ष समारोह समिति द्वारा भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 पर को धर्मयात्रा एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा।इस धर्मयात्रा में बहुजन भीम आर्मी पुरजोर ताकत से भागीदारी निभाएगी।इस धर्मयात्रा में तीन हजार युवा समर्थकों के साथ आर्मी कदम ताल करेगी।यह जानकारी बहुजन भीम पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पुनित ढ़ाल ने बुधवार को सर्किट हाऊस में पत्रकारों को दी। ढाल ने बताया कि कुछ राजनीतिक पार्टियां बहुजन समाज को हिन्दू धर्म से विमुख करना चाहती है।इसलिए वह तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर बहुजन समाज को हिन्दू धर्म के रीति-रिवाजों से दूर करने का प्रयास कर रही है।इसके चलते बहुत से बहुजन समाज के लोग धीरे-धीरे हिन्दू धर्म से दूर होते जा रहे हैं।उन्हें रोकने और हिन्दू धर्म की आस्था को बनाए रखने के लिए बहुजन भीम आर्मी ने निर्णय लिया है कि हम भारतीय नववर्ष पर होने वाली धर्मयात्रा में शामिल होकर हिन्दू धर्म की अलख जगाएंगे।भारतीय नववर्ष आयोजन समिति के सह-संयोजक एवं बहुजन भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश नायक ने बताया कि विभाग के संघ चालक टेकचन्द बरडिय़ा के साथ बहुजन भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक रखी गई।बैठक में निर्णय लिया गया कि बहुजन भीम आर्मी के युवा कार्यकर्ता शहर के हर घर में और गांव कस्बों में भी हिन्दू धर्म यात्रा में आने का निमंत्रण देगी। इस निर्णय की टेकचन्द बरडिय़ा सहित समिति ने भी सराहना की।इसके बाद सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि हम धर्मयात्रा को पूर्ण समर्थन देंगे।प्रेसवार्ता में मौजूद बहुजन भीम आर्मी के अश्वनी सिंघारिया,प्रदेश उपाध्यक्ष बद्रीनारायण कड़ेल,युवा मोर्चा अध्यक्ष महेन्द्र भालेचा ने भी अपने विचार रखे।भारतीय नववर्ष आयोजन समिति के सह संयोजक ओमप्रकाश नायक का माला पहनाकर स्वागत कियागया।प्रेस वार्तामें सुरेन्द्र मेघवाल (एसपी) रघुवीर दयाल, सागर,अजय जिला कोषाध्यक्ष पूनमचंद चौधरी,पूनमचंद भाट,ज़िला सचिव जिलाध्यक्ष महेन्द्र सोनगरा,विजयराज मेघवाल,कन्हैयालाल कड़ेला,प्रदेश उपाध्यक्ष बद्रीनारायण मेघवाल प्रसार मंत्री अशोक मेघवाल अमित बाल्मीकि तो नकुल वाल्मीकि और सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं