मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने छावनी में सैनिकों के साथ साझा की दीपावली की खुशियां कतरियासर की पावन धरा पर पेड़ों की कटाई और हिरणों के जीवन पर संकट! बन ने जताई गहरी चिंता पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली,बांटी खुशियां बुजुर्गों के थिरकते कदमों ने बताया, खुशियों की कोई उम्र नहीं होती आपराधिक षड्यंत्र रचकर स्टाम्प ड्यूटी की चोरी
Diwali

बीकानेर की शूटर बहनों ने पंजाब में लहराया परचम

तहलका न्यूज,बीकानेर।पंजाब के अमृतसर स्थित भारत की विख्यात स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में

Khaosa
Diwali
Solar
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
diwali
Diwali
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
बीकानेर की शूटर बहनों ने पंजाब में लहराया परचम

तहलका न्यूज,बीकानेर।पंजाब के अमृतसर स्थित भारत की विख्यात स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय शूटिंग टीम चयन ट्रायल में बीकानेर की दो होनहार अंतरराष्ट्रीय शूटर बहनों स्वाति व शिक्षा सारण ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्रमश:प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त कर गोल्ड और सिल्वर मेडल पर कब्जा किया और विश्वविद्यालय की टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया।उनके कोच,सनराइज शूटिंग अकादमी के रघुवीर सिंह ने बताया कि पूरे पंजाब से त्रहृष्ठ के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों के लगभग 56 खिलाडिय़ों ने इस ट्रायल में हिस्सा लिया था। जिसमें बीकानेर की इन दो होनहार बहनो जो कि उसी विश्विद्यालय की छात्रा भी है ने सभी को पछाड़ते हुए पहला और दूसरा स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय की टीम में अपना स्थान पक्का किया। साथ ही टीम इवेंट में भी दोनों बहनों की जोड़ी ने पहला स्थान प्राप्त करते हुए उसमें भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया ।दोनों बहनों के कोच श्री रघुवीर सिंह ने बताया कि अगले साल जनवरी माह में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में दोनों बहनें गुरु नानक देव विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी और उम्मीद है कि वहां भी बीकानेर का नाम एक बार फिर रोशन करेंगी।वर्तमान में दोनों बहनें आगामी प्रतियोगिता की तैयारी के लिए अकादमी में प्रतिदिन लगभग 8 घंटे का कठोर अभ्यास कर रही हैं।

diwali

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: