मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने छावनी में सैनिकों के साथ साझा की दीपावली की खुशियां कतरियासर की पावन धरा पर पेड़ों की कटाई और हिरणों के जीवन पर संकट! बन ने जताई गहरी चिंता पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली,बांटी खुशियां बुजुर्गों के थिरकते कदमों ने बताया, खुशियों की कोई उम्र नहीं होती आपराधिक षड्यंत्र रचकर स्टाम्प ड्यूटी की चोरी
Diwali

महिला का बैग लेकर फरार हुआ बाइक सवार बदमाश,सीसीटीवी में हुआ कैद

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर में अपराधिक वारदातें बढ़ती ही जा रही है। कभी मारपीट तो कभी चोरी।

Khaosa
Diwali
Solar
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
diwali
Diwali
1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
महिला का बैग लेकर फरार हुआ बाइक सवार बदमाश,सीसीटीवी में हुआ कैद

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर में अपराधिक वारदातें बढ़ती ही जा रही है। कभी मारपीट तो कभी चोरी। यहां तक छिना झपटी की घटनाएं भी कम होने का नाम नहीं ले रही है।ताजा मामला नयाशहर थाना इलाके का है।जहां एक महिला के साथ दिन दहाड़े छिना झपटी की वारदात हुई है।बताया जा रहा है कि कोठारी अस्पताल के पास प्रीति सोनी नाम की महिला अपने बच्चे को चिकित्सक के पास दिखाकर कोठारी अस्पताल के आगे टैक्सी किराये पर करने का इंतजार कर रही थी कि अचानक मोटरसाइकिल पर सवार नकाबपोश बदमाश महिला के हाथ से बैग छीनकर फरार हो गया।घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला और आसपास मौजूद लोग संभल भी नहीं पाए।वारदात के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।सूचना मिलने पर नयाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।बताया जा रहा है कि पूरी झपटमारी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।पुलिस आसपास के मार्गों और संदिग्ध गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

diwali

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: