बाइक-ट्रेलर की भिड़ंत,एक की दर्दनाक मौत
तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के छत्तरगढ़ थानान्तर्गत हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के छत्तरगढ़ थानान्तर्गत हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि लाखूसर से बीकानेर की ओर तीन किमी दूरी पर यह हादसा हुआ। जिसमें मोटरसाइकिल और ट्रेलर में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में लखेसर निवासी डूंगरराम मेघवाल की मौत हो गई। जबकि दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक बोबरवाल,मालचंद कुमावत पीबीएम लेकर पहुंचे। जहां दीपक का उपचार चल रहा है। पता चला है कि डूंगरराम आठ बहनों का इकलौता भाई है। हालांकि डूंगरराम के एक ओर भाई है,किन्तु वह जन्मजात अपाहिज है और बिस्तर पर ही उसका इलाज चल रहा है। इस हादसे से डूंगरराम के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। सूचना के बाद छत्तरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मोटरसाइकिल को बीच सड़क से किनारे करवाया। गौरतलब रहे कि पिछले तीन दिनों में जिले में यह तीसरा सड़क हादसा है। इससे पूर्व जयपुर रोड पर दो हादसों में दो जनों की जान जा चुकी है।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं