मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

रेल पटरियों के पास मिला युवक का शव

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के मुक्ता प्रसाद थाना इलाके में एक युवक की ट्रेन के चपेट

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
रेल पटरियों के पास मिला युवक का शव

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के मुक्ता प्रसाद थाना इलाके में एक युवक की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार करणी इंडस्ट्रील एरिया के पास रेलवे पटरियों के पास युवक का शव मिला। सूचना पर मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खादिम खिदमतगार व असहाय सेवा संस्थान के शोएब,राजकुमार खडग़ावत,हाजी जाकिर,हाजी नसीम,मो जुनैद,अब्दुल सत्तार,इमरान ने मौके पर पहुंचकर पुलिस की निगरानी में शव को उठाकर पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया है। हांलाकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है और इस बात का भी पता नहीं चल पाया है कि आखिर युवक ट्रेन की चपेट में आया अथवा उसने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की पड़ताल कर मृतक के परिजनों का पता लगा रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: