मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

बॉटलिंग प्लांट में बम की सूचना,मचा हडकंप

तहलका न्यूज,बीकानेर। हवाई हमले से बचने की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा।

2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
बॉटलिंग प्लांट में बम की सूचना,मचा हडकंप

तहलका न्यूज,बीकानेर। हवाई हमले से बचने की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। जिसके चलते शनिवार को इंडियन ऑयल के बॉटलिंग प्लांट में एयर स्ट्राइक की गई।शनिवार सुबह बीछवाल स्थित इस प्लांट में 9 बजकर 2 मिनट पर बम धमाके की सूचना मिली थी।कुछ ही देर में शहर में सायरन की आवाज सुनाई देने लगी। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और दूसरी रेस्पॉन्स टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया।प्लांट के गेट पहले से खुले रखे गए थे, ताकि फायर ब्रिगेड की टीमें बिना सिकी देरी से अंदर पहुंच सके। अंबेडकर सर्किल और कोटगेट क्षेत्र तक मॉक ड्रिल के लिए बजे सायरन की आवाज सुनाई दी है।

फायर ब्रिगेड की तत्परता परखी 
बीछवाल और मुरलीधर व्यास नगर स्थित फायर स्टेशनों से फायर ब्रिगेड को रवाना किया गया। इस दौरान सूचना मिलने से लेकर घटना स्थल पर पहुंचने का रेस्पॉन्स टाइम देखा गया।मॉक ड्रिल के दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। वहीं पीबीएम अस्पताल में काल्पनिक घायलों को पहुंचाने की व्यवस्था की गई। अस्पताल प्रशासन ने घायलों के पहुंचने और ट्रीटमें शुरू करने का भी टाइम रिकॉर्ड किया गया।

आपदा से निपटने की तैयारियों का परीक्षण
हाल ही में पचपदरा रिफाइनरी में आग की घटना के बाद औद्योगिक इकाइयों और सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों को लेकर सतर्कता बढ़ी है। इसी कड़ी में बीकानेर में यह मॉक ड्रिल आयोजित की गई,ताकि आग जैसी आपदा की स्थिति में उपलब्ध संसाधनों,समन्वय और प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण किया जा सके।

मौके पर सब औपचारिक
जिस जगह एयर स्ट्राइक बताई गई थी,वहां मॉक ड्रिल का पता चलने के बाद सब कुछ औपचारिकता जैसा रहा। जवानों को उठाकर ले जाना, एक ही जगह पानी डालना, एनसीसी के जवानों का आना,पुलिसकर्मियों का दौड़ते हुए आना। ये सब औपचारिक रूप से हो सका।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: