ब्रेकिंग:9 जिलों में येलो अलर्ट, अगले तीन घंटे में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी
तहलका न्यूज़,जयपुर | मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने गुरुवार सुबह राजस्थान के कई जिलों के

तहलका न्यूज़,जयपुर | मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने गुरुवार सुबह राजस्थान के कई जिलों के लिए तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है। विभाग ने सुबह 10 बजे अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट अगले तीन घंटे तक के लिए है। इस अलर्ट के तहत राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान हल्के से मध्यम स्तर की बारिश तथा मेघगर्जन की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग के अनुसार बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अचानक मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन खुले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश में सक्रिय मौसमी तंत्र के कारण आगामी दिनों में भी कई क्षेत्रों में बारिश और आंधी की गतिविधियां जारी रह सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट और हीटवेव से राहत मिलने की संभावना है।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं