बीएसएनएल कर्मियों ने दी संसद मार्च की चेतावनी,लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन
तहलका न्यूज,बीकानेर।बीएसएनएलईयू,एआईबीडीपीए और बीएसएनएल सीसीडब्लूएफ की बीएसएनएल कोऑर्डिनेशन कमिटी ने डीओटी सेक्रेटरी और सीएमडी बीएसएनएल

तहलका न्यूज,बीकानेर।बीएसएनएलईयू,एआईबीडीपीए और बीएसएनएल सीसीडब्लूएफ की बीएसएनएल कोऑर्डिनेशन कमिटी ने डीओटी सेक्रेटरी और सीएमडी बीएसएनएल को लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर महाप्रबंधक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर केंद्र सरकार और बीएसएनएल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने सीएमडी के नाम जीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द मांगें पूरी करने की मांग की।यूनियन के परिमंडल अध्यक्ष कमल सिंह गोहिल ने बताया कि बीएसएनएल एम्पलॉइज यूनियन ने अब आरपार की लड़ाई लडऩे का फैसला कर लिया है।जिसके तहत चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन चलाएं जा रहे है।इसी कड़ी में आज राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन है।इसका उद्देश्य बीएसएनएल के नॉन-एक्जीक्यूटिव कर्मचारियों से जुड़े वर्षों से लंबित मुद्दों की ओर सरकार और प्रबंधन का ध्यान आकर्षित करना है।उन्होंने कहा कि यूनियन कई बार नेशनल काउंसिल की बैठकों,द्विपक्षीय वार्ताओं और प्रबंधन के साथ चर्चा में इन मांगों को उठा चुकी है।प्रबंधन ने कई बार मांगों को जायज मानते हुए समाधान का आश्वासन भी दिया,लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।इससे कर्मचारियों में निराशा बढ़ रही है।जिलाध्यक्ष गुलाम हुसैन ने कहा कि कर्मचारी करीब 15 साल से पेंडि़ंग तीसरे वेतन संशोधन और वेतन समझौते को जल्द मंजूरी,नॉन-एक्जीक्यूटिव कर्मचारियों के लिए पदोन्नति नीति में सुधार,भत्तों और सुविधाओं में संशोधन,सेवानिवृत्ति लाभ बढ़ाना,सभी कैडरों में एलआईसीई परीक्षा आयोजित करना,कश्मीर घाटी भत्ता लागू करना,पेंडिंग महंगाई भत्ते का भुगतान,स्थानांतरण नीति में बदलाव,प्रतिनियुक्ति अवधि बढ़ाने और चिकित्सा प्रतिपूर्ति की सीमा में संशोधन,कान्ट्रैक्ट वर्करों की छंटनी रोकी जाए,न्यूनतम वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए और कैज़ुअल लेबर व टीएसएमएस के लिए 7 वें सीपीसी के वेतनमान लागू किए जाएं जैसी मांगें शामिल हैं।कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन का एलान
जिला सचिव मोहम्मद हनीफ ने बताया कि मांगे पूरी नहीं होने की स्थिति में चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन का बिगुल बजाया गया है। जिसके तहत 22 से 24 जुलाई तक तीन दिवसीय धरना प्रदेशभर में मंडल स्तर पर दिया जाएगा। जिसमें 24 को बीकानेर में यह धरना लगेगा।27 जुलाई को संपर्क अभियान तथा 7 अगस्त का संसद मार्च किया जाएगा। इस मौके पर अनिमेश मित्रा,रशीद अहमद गुलजार भाटी सहित बड़ी संख्या में बीएसएनएल कार्मिक शामिल रहे।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं