मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने छावनी में सैनिकों के साथ साझा की दीपावली की खुशियां कतरियासर की पावन धरा पर पेड़ों की कटाई और हिरणों के जीवन पर संकट! बन ने जताई गहरी चिंता पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली,बांटी खुशियां बुजुर्गों के थिरकते कदमों ने बताया, खुशियों की कोई उम्र नहीं होती आपराधिक षड्यंत्र रचकर स्टाम्प ड्यूटी की चोरी
Diwali

गैंगस्टर रोहित गोदारा के घर पर चला बुलडोजर

तहलका न्यूज़,बीकानेर।अमेरिका में एफबीआई की चार्जशीट में नाम आने के कुछ ही दिनों बाद राजस्थान

Khaosa
Diwali
Solar
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
diwali
Diwali
3 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
गैंगस्टर रोहित गोदारा के घर पर चला बुलडोजर

तहलका न्यूज़,बीकानेर।अमेरिका में एफबीआई की चार्जशीट में नाम आने के कुछ ही दिनों बाद राजस्थान के बीकानेर में फरार गैंगस्टर रोहित गोदारा के दो मंजिला मकान पर बुलडोजर चला दिया गया। देर रात जेसीबी से मकान का बड़ा हिस्सा ढहा दिया गया,लेकिन इस कार्रवाई को किसने अंजाम दिया।पुलिस का कहना है कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है और प्रशासन ने भी इस कार्रवाई की जिम्मेदारी नहीं ली है। उधर, गोदारा के माता-पिता पहले से ही फिरौती के एक मामले में जेल में बंद हैं।

diwali

जेसीबी से तोड़ा गया मकान

लूणकरणसर के कपूरीसर में रोहित गोदारा का मकान है।वहीं लूणकरणसर कस्बे से करीब 16 किलोमीटर दूर तेजाणा ढाणी में दो मंजिला मकान भी है।इस दो मंजिला मकान में लंबे समय से कोई नहीं रहता।देर रात इस मकान का अधिकांश हिस्सा जेसीबी से तोड़ा गया।पीछे का हिस्सा पूरी तरह ढहा दिया गया, दीवारें तोड़ दी गईं।आगे बने मुख्य हिस्से को भी नुकसान पहुंचाया गया।दरवाजे और खिड़कियां भी तोड़ दीं।मंगलवार सुबह जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। दावा किया जा रहा है कि लूणकरणसर पुलिस को भी सुबह ही मकान गिराए जाने की जानकारी मिली थी।

परिवार पहले से जेल में

रतनगढ़ (चूरू) में कांग्रेस नेता राजेंद्र बबेरवाल को फिरौती की धमकी मिलने के बाद 14 मई को उन पर फायरिंग हुई थी।इस मामले की जांच में रोहित गोदारा के पिता संत दास (70) और मां गीता (67) का नाम सामने आया था। पुलिस के अनुसार, दोनों बदमाशों को आर्थिक (फाइनेंशियल) मदद पहुंचाते थे।रतनगढ़ पुलिस ने 30 मई को दोनों को गिरफ्तार किया था।बाद में गीता को बीकानेर जेल भेज दिया गया,जबकि संत दास को हरियाणा पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर अपने साथ ले गई। वहां अदालत में पेश करने के बाद संत दास को भी जेल भेज दिया गया।

शिकायत मिलेगी तो करेंगे कार्रवाई

एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि अब तक मकान गिराए जाने को लेकर किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है।यदि शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।वहीं इस मामले में लूणकरणसर एसडीएम से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

अगर प्रशासन नहीं, तो मकान किसने गिराया?

घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि यदि प्रशासन या पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई नहीं हुई,तो आखिर मकान किसने ढहाया।अब तक किसी प्रतिद्वंद्वी या अन्य व्यक्ति ने भी इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। ग्रामीण भी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, जिससे पूरे घटनाक्रम पर रहस्य बना हुआ है।

चार्जशीट में लॉरेंस, रोहित समेत कई नाम

उधर, कनाडा में खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर अमेरिका में एफबीआई ने पिछले हफ्ते पहली बार चार्जशीट दाखिल की। इसमें दावा है कि हत्या का आदेश भारतीय जेल में बंद लॉरेंस और फरार चल रहे गोल्डी बराड़ ने दिया था। चार्जशीट में लॉरेंस, गोल्डी, रोहित गोदारा सहित कई गैंगस्टर का नाम है।दरअसल,अमेरिका लॉरेंस समेत कई भारतीय अपराधियों के नेटवर्क पर कार्रवाई करने के लिए ऑपरेशन हार्ड बॉल चला रहा है। इसी के तहत 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 37 लोगों के खिलाफ अमेरिकी फेडरल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: