कार सवार ने बाइक सवार को उड़ाया
तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के कोतवाली थानान्तर्गत तेज रफ्तार एसयूवी ने एक बाइक सवार को टक्कर

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के कोतवाली थानान्तर्गत तेज रफ्तार एसयूवी ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। जानकारी मिली है कि राजीव मार्ग के पास 14 मार्च को हुए एक सड़क हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इसमें एक तेज रफ्तार कार बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारती नजर आ रही है।बाइक सवार नवल किशोर पारीक (44) ने मामले में मंगलवार को एफआईआर दर्ज करवाई है। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी हुई है।
7 फीट हवा में उछले
वीडियो में दिख रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि नवल किशोर पारीक (44) 7 फीट हवा में उछले। उन्हें तुरंत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया।डॉक्टरों के अनुसार,कार की टक्कर से घायल को कई फ्रैक्चर हुए हैं और उसका इलाज जारी है।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायल को संभालते हुए अस्पताल पहुंचाया।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं