मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

टैक्स कंसल्टेंट्स एसो.में अध्यक्ष-सचिव के लिये सीधी टक्कर

तहलका न्यूज,बीकानेर। बीकानेर टैक्स कंसल्टेंट्स एसोसिएशन के चुनाव को लेकर चुनाव तीन जुलाई को होंगे।

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
टैक्स कंसल्टेंट्स एसो.में अध्यक्ष-सचिव के लिये सीधी टक्कर

तहलका न्यूज,बीकानेर। बीकानेर टैक्स कंसल्टेंट्स एसोसिएशन के चुनाव को लेकर चुनाव तीन जुलाई को होंगे। जिसके लिये नामांकन प्रकिया पूरी हो गई है।चुनाव समिति द्वारा नामांकन पत्रों की गहन जांच के बाद सभी नामांकन वैध घोषित किए गए हैं।अब अध्यक्ष और सचिव पद के लिए सीधा मुकाबला तय हो गया है।अध्यक्ष पद के लिए दीपक व्यास तथा वाई.पी.मदान चुनाव मैदान में हैं।वहीं सचिव पद के लिए सीए मनमोहन मोदी तथा सीए मदन गोपाल मोदी के बीच मुकाबला होगा।दोनों प्रत्याशी अपने-अपने अनुभव और संगठनात्मक कार्यों के आधार पर सदस्यों से समर्थन जुटा रहे हैं।चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष सोहन लाल बैद ने बताया कि सभी नामांकन पत्र नियमों के अनुसार सही पाए गए हैं और अब 3 जुलाई को मतदान के माध्यम से नये पदाधिकारियों का चुनाव होगा। माना जा रहा है कि इस बार मतदान में अच्छी भागीदारी होगी और परिणाम काफी रोचक रहेंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: