मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने छावनी में सैनिकों के साथ साझा की दीपावली की खुशियां कतरियासर की पावन धरा पर पेड़ों की कटाई और हिरणों के जीवन पर संकट! बन ने जताई गहरी चिंता पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली,बांटी खुशियां बुजुर्गों के थिरकते कदमों ने बताया, खुशियों की कोई उम्र नहीं होती आपराधिक षड्यंत्र रचकर स्टाम्प ड्यूटी की चोरी
Diwali

राजमाता बाधेली जी सुदर्शना कुमारीजी ऑफ बीकानेर ट्रस्ट द्वारा जनहितार्थ 36 लाख का वितरण

तहलका न्यूज़,बीकानेर।राजमाता बाधेलीजी सुदर्शना कुमारी ऑफ बीकानेर ट्रस्ट के संस्थापक महाराजा डॉ करणीसिह की ईच्छा,अभिलाषा

Khaosa
Diwali
Solar
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
diwali
Diwali
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
राजमाता बाधेली जी सुदर्शना कुमारीजी ऑफ बीकानेर ट्रस्ट द्वारा जनहितार्थ 36 लाख का वितरण

तहलका न्यूज़,बीकानेर।राजमाता बाधेलीजी सुदर्शना कुमारी ऑफ बीकानेर ट्रस्ट के संस्थापक महाराजा डॉ करणीसिह की ईच्छा,अभिलाषा व ट्रस्ट उद्देश्यों की पूर्ति हेतू वर्ष 2024-2025 के दौरान जनकल्याणकारी व लोकहितार्थ हेतू 36 लाख रुपयों की विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक सहायता का वितरण किया गया।ट्रस्ट की ट्रस्टी/अध्यक्षा प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी व प्रिंसेस मधुलिका कुमारी ने आर्थिक सहयोग हेतू प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए ट्रस्ट द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग सहायता राशी स्वीकृत की।ट्रस्ट द्वारा वर्ष के दौरान होनहार व प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्कूली/कॉलेज शिक्षा,उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छात्रवृतियों का वितरण किया गया तथा प्रतिभावान खिलाड़ियों व संस्थाओं को फूटबाल, किकेट,शुटिंग,तीरंदाजी व स्केंटिंग आदि खेलों में प्रोत्साहन स्वरुप आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।गरीब व जरुरतमंद लोगो को सहयोग स्वरुप तथा गम्भीर बिमारियों से ग्रसित लोगों को ईलाज व उपचार के हेतू आर्थिक सहायता प्रदान की गई।ट्रस्ट की ट्रस्टी/अध्यक्षा,प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी व मधुलिका कुमारी ने कहा कि बीकानेर की जनता के हितार्थ राजपरिवार द्वारा स्थापित ट्रस्टों के माध्यम लोककल्याणकारी कार्यों में सदैव अग्रणी रहकर हर संभव सहयोग करते रहेंगे।

diwali

ट्रस्ट द्वारा निम्न क्षेत्रों में भी यथासंभव आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया 

ईसीएचएव पॉलीक्लिनिक, बीकानेर जो पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को व्यापक चिकित्सा सुविधा प्रदान करता हैं को चिकित्सकीय उपकरणों हेतू 4 लाख का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।

बीकानेर के पी.बी.एम. अस्पताल के गेस्ट्रोएन्ट्रोलॉजी विभाग में चिकित्सकीय उपकरण हेतू 3 लाख का आर्थिक सहयोग ।

श्री सादूल राजपूत छात्रावास में विधार्थीयों की सुविधा के सोलर लगवाने हेतू रु. 3 लाख का आर्थिक सहयोग।

इस प्रकार वर्ष 2025-26 में ट्रस्ट द्वारा उपरोक्त मदो में ट्रस्ट प्रावधानों के अनुसार कुल 36 लाख रुपयों की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई गई। ट्रस्ट द्वारा लाभानवत व्यक्तियों / संस्थाओं ने प्रदत आर्थिक सहयोग के लिए ट्रस्ट के ट्रस्टीगण का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: